न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ...जब गिन्नी के पिता ने लिया था कपिल का इंटरव्यू, टाइगर की इस फिल्म में सारा की जगह इनकी एंट्री

मौजूदा दौर में छोटे पर्दे पर कपिल शर्मा को कॉमेडी का किंग माना जाता है। कपिल कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। स्टैंडअप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Oct 2023 7:30:06

2 News : ...जब गिन्नी के पिता ने लिया था कपिल का इंटरव्यू, टाइगर की इस फिल्म में सारा की जगह इनकी एंट्री

मौजूदा दौर में छोटे पर्दे पर कपिल शर्मा को कॉमेडी का किंग माना जाता है। कपिल कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन के रूप में साल 2007 में द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज शो का विजेता बनने के बाद से ही कपिल का सितारा जगमगा उठा। उन्हें खूब नेम और फेम मिला। कपिल ने साल 2013 में कलर्स टीवी पर खुद का शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ लॉन्च किया।

इसके बाद साल 2016 से उन्होंने सोनी टीवी पर ‘द कपिल शर्मा शो’ शुरू किया और तब से इसके कई सीजन हो चुके हैं। वे इस दौरान कई बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज का इंटरव्यू ले चुके हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में वो दौर भी आया जब उन्हें इंटरव्यू देना पड़ा था। दरअसल ये तब की बात है जब वो गिन्नी चतरथ पर फिदा थे और उनसे शादी करना चाहते थे।

उस वक्त गिन्नी के पिता ने कपिल से मुलाकात की थी और उनसे कई सवाल पूछे थे। कपिल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि जब मैं टीवी पर थोड़ा नाम कमा चुका था और मुझे काम भी मिल रहा था तब गिन्नी ने घर पर मेरे बारे में बताया था। तब गिन्नी के पिता मुझसे मिलने को तैयार तो हुए लेकिन उनके मन में कई तरह के संदेह थे।

उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं एक दिन में 5-10 हजार रुपए कमा पाऊंगा। इस पर मैंने कहा था कि मैं उससे भी ज्यादा कमा रहा हूं, जिसे सुनकर वो हैरान रह गए। बता दें कि साल 2018 में कपिल और गिन्नी ने धूमधाम से शादी की थी। उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं।

ginni chatrath,kapil sharma,disha patani,sara ali khan,tiger shroff,movie hero no.1,kapil sharma father in law,kapil sharma show

‘हीरो नंबर 1’ फिल्म में एक बार फिर जमेगी टाइगर और दिशा की जोड़ी

एक्टर टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक बार फिर से पर्दे पर रोमांस करते दिखेंगे। ब्रेकअप के बाद वे पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। दिशा और टाइगर की फिल्म का नाम ‘हीरो नंबर 1’ है। पहले इस फिल्म में एक्ट्रेस सारा अली खान को लिया गया था लेकिन मेकर्स ने उन्हें रिप्लेस कर दिया और रोल के लिए दिशा को चुन लिया।

फिल्ममेकर जगन शक्ति ने कंफर्म किया कि दिशा और टाइगर फिर से साथ काम करने जा रहे हैं। सारा की जगह दिशा को लेने की खबरों पर जगन ने कहा कि दिशा एक्शन करने के लिए सबसे फिट और उपयुक्त हैं। सारा फिल्म का हिस्सा थीं लेकिन दुर्भाग्य से डेट्स मैच नहीं हो पाई। कहा जा रहा है कि फिल्म में ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन भी नजर आएंगी।

बता दें कि ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा व करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म का रीमेक या सीक्वल नहीं है। साल 1997 में आई फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में लंदन में होगी। टाइगर और दिशा इससे पहले ‘बागी 2’ में नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार