न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'व्हाट द हेल नव्या' के लिए हो जाएं तैयार, जया बच्चन बोलीं, शादी के बाद खत्म हो जाता है रोमांस, देखें Video

बॉलीवुड में बच्चन फैमिली का खास स्थान है। इन्हें लेकर फैंस में काफी क्रेज रहता है। इनसे जुड़ी हर बात सुर्खियों में आ जाती है। इस बीच फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Jan 2024 11:44:55

'व्हाट द हेल नव्या' के लिए हो जाएं तैयार, जया बच्चन बोलीं, शादी के बाद खत्म हो जाता है रोमांस, देखें Video

बॉलीवुड में बच्चन फैमिली का खास स्थान है। इन्हें लेकर फैंस में काफी क्रेज रहता है। इनसे जुड़ी हर बात सुर्खियों में आ जाती है। इस बीच फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन, उनकी बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली नंदा 'व्हाट द हेल नव्या' के दूसरे सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार हैं। नव्या ने सोमवार (29 जनवरी) को इंस्टाग्राम पर अपने अपकमिंग पॉडकास्ट का ट्रेलर शेयर किया।

यह शो ज्यादा दिलचस्प और मनोरंजक होने वाला है। इसका प्रीमियर फरवरी में होगा। जो ट्रेलर शेयर किया गया है उसकी शुरुआत में नव्या नानी जया से कहती हैं, “क्या आप जानती हैं कि 'जया-इंग' नाम का एक शब्द है जिसके बाद जवाब देते समय जोर से हंसती हैं और कहती हैं – ओह्ह।' आगे श्वेता चिल्लाती है, ‘क्या मैं आप लोगों से ज़ोर से रोने के लिए बोल सकती हूं। इस बीच श्वेता ने कहा कि वह बिना 'सांस लिए' बात करती हैं।'

आगे नव्या यह दावा करती हैं कि उन्हें अपनी मां का सेंस ऑफ ह्यूमर विरासत में मिला है, लेकिन श्वेता से उन्हें चुटीला जवाब मिलता है, ‘नहीं, तुममें मेरा सेंस ऑफ ह्यूमर बिल्कुल भी नहीं है।’ इसके आगे जया ने नव्या से कहा, “तुम लोग बात-बात में बहुत गालियां देती हो।” इसके बाद नव्या ने श्वेता से बात की और कहा, “मैं आपका सेंस ऑफ ह्यूमर समझ गई हूं।”

what the hell navya,navya naveli nanda,shweta bachchan,jaya bachchan,amitabh bachchan,abhishek bachchan,Aishwarya Rai Bachchan,aaradhya bachchan

जया बच्चन ने कही यह बात तो फैंस लगाने लगे अटकलें

आगे क्लिप में देख सकते हैं कि जया अपनी शादी के बारे में बताते हुए कहती हैं कि ‘रोमांस खिड़की से बाहर चला जाता है, शादी के बाद यह खत्म हो जाएगा।’ इस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा, “क्या जया बच्चन ये बात बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या के लिए कह रही हैं।’ दूसरे ने लिखा, “जया बच्चन अपने पति अमिताभ बच्चन से परेशान हैं क्या, या फिर कोई और बात है।”

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से ऐश्वर्या रॉय और अभिषेक के रिश्ते में दरार को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही थीं। फैंस अटकलें लगा रहे थे कि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या को लेकर अलग रहने लगी हैं। यह शो 1 फरवरी से शुरू होगा। दर्शक प्रत्येक एपिसोड को देखने के लिए @NavyaNanda के YouTube चैनल पर ट्यून कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 'व्हाट द हेल नव्या' के पहले सीजन ने खूब वाहवाही लूटी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम