न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रेलर रिलीज होते ही छिड़ी बहस, 'वेलकम टू द जंगल' में नहीं दिखी पुरानी 'वेलकम' वाली फीलिंग

वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद कई दर्शकों को फिल्म में पुरानी वेलकम वाली फीलिंग नहीं दिखी। उदय-मजनू जैसे किरदारों की कमी को लेकर भी चर्चा तेज है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 11 Jun 2026 3:17:42

ट्रेलर रिलीज होते ही छिड़ी बहस, 'वेलकम टू द जंगल' में नहीं दिखी पुरानी 'वेलकम' वाली फीलिंग

अक्षय कुमार स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर आखिरकार दर्शकों के सामने आ गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट, कॉमेडी, एक्शन और मनोरंजन का भरपूर मिश्रण दिखाने की कोशिश की गई है। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। निर्देशक अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोकप्रिय वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, लेकिन ट्रेलर देखने के बाद कई दर्शकों का मानना है कि इसका अंदाज पहले की फिल्मों से काफी अलग नजर आ रहा है।

फिल्म में कलाकारों की लंबी फौज मौजूद है और ट्रेलर में लगभग सभी प्रमुख किरदारों की झलक दिखाई गई है। हालांकि, कई दर्शकों और फिल्म प्रेमियों को सबसे ज्यादा जिस बात की कमी खल रही है, वह है उदय भाई और मजनू भाई जैसे यादगार किरदारों की अनुपस्थिति। यही वजह है कि कुछ लोग इसे वेलकम की अगली कड़ी कम और किसी नई कॉमेडी फिल्म जैसा ज्यादा महसूस कर रहे हैं।

हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान वेलकम और वेलकम बैक में बल्लू का किरदार निभाने वाले अभिनेता मुश्ताक खान ने भी इस विषय पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि वह वेलकम टू द जंगल का हिस्सा नहीं हैं। मुश्ताक के मुताबिक, इस नई फिल्म का माहौल और प्रस्तुति पहले की फिल्मों से काफी अलग है। उन्होंने कहा कि वेलकम नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में उदय और मजनू जैसे किरदारों की छवि उभरती है, लेकिन इस बार फिल्म का स्वरूप बदल चुका है और इसकी मूल भावना भी पहले जैसी नहीं लगती।

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर जैसे कई चर्चित कलाकार नजर आने वाले हैं। इसके अलावा कई अन्य कॉमेडी कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं, जिससे मेकर्स को उम्मीद है कि दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलेगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, वेलकम टू द जंगल को 250 करोड़ रुपये से अधिक के बड़े बजट में तैयार किया गया है। फिल्म के ट्रेलर में कॉमेडी और हल्के-फुल्के मनोरंजन का भरपूर तड़का देखने को मिला है। खासकर परेश रावल के संवाद और राजपाल यादव की कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। वहीं, ट्रेलर में कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा की मौजूदगी भी लोगों को आकर्षित कर रही है।

फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। हालांकि ट्रेलर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे बड़े स्तर की मनोरंजक फिल्म मान रहे हैं, जबकि कुछ दर्शकों को पुराने वेलकम की आत्मा और उसके प्रतिष्ठित किरदारों की कमी महसूस हो रही है। अब सभी की नजर 26 जून पर टिकी है, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी और यह तय होगा कि क्या यह बॉक्स ऑफिस पर अपनी अलग पहचान बना पाती है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती