न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह

वेलकम टू द जंगल से संजय दत्त के बाहर होने की असली वजह सामने आई। निर्देशक अहमद खान ने बताया कि शूटिंग के बावजूद डेट्स की समस्या और इलाज के कारण उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी। जानें पूरी कहानी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 01 Jul 2026 1:22:04

'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' इन दिनों सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। 30 से अधिक कलाकारों से सजी इस कॉमेडी एंटरटेनर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की घोषणा के समय इसके टीजर में संजय दत्त भी अहम भूमिका में नजर आए थे, जिससे उनके प्रशंसकों की उत्सुकता और बढ़ गई थी। हालांकि जब फिल्म रिलीज हुई तो संजय दत्त इसमें दिखाई नहीं दिए। अब फिल्म के निर्देशक अहमद खान ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर किन परिस्थितियों के चलते संजय दत्त को शूटिंग करने के बावजूद फिल्म से अलग होना पड़ा।

डेट्स की समस्या बनी फिल्म छोड़ने की वजह

हाल ही में न्यूज18 को दिए एक इंटरव्यू में निर्देशक अहमद खान ने बताया कि संजय दत्त को फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई थी और वह इसका हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित थे। फिल्म में उनके कई करीबी दोस्त जैसे अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ भी शामिल थे, जिसकी वजह से वह इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी खुश थे। निर्देशक के मुताबिक, संजय दत्त के साथ फिल्म के कई हिस्सों की शूटिंग भी पूरी कर ली गई थी।

हालांकि बाद में परिस्थितियां बदल गईं। अहमद खान ने बताया कि संजय दत्त को इलाज के सिलसिले में अमेरिका जाना पड़ा, जिससे उनकी उपलब्ध तारीखों में दिक्कत आ गई। दूसरी ओर फिल्म में बड़ी संख्या में कलाकार शामिल होने के कारण सभी की डेट्स दोबारा समायोजित करना संभव नहीं था। इसी वजह से मजबूरी में संजय दत्त को फिल्म से अलग होना पड़ा।

फिल्म छोड़ने से पहले भी की पूरी मदद

निर्देशक ने बताया कि फिल्म से बाहर होने के बावजूद संजय दत्त ने प्रोजेक्ट को किसी तरह का नुकसान नहीं होने दिया। उन्होंने खुद इस बात की पहल की कि उनके किरदार के लिए उपयुक्त कलाकार जल्द तय कर लिए जाएं, ताकि शूटिंग प्रभावित न हो।

अहमद खान के अनुसार, संजय दत्त ने स्वयं सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ के नाम सुझाए। उन्होंने सुनील शेट्टी से व्यक्तिगत रूप से बात कर उन्हें यह भूमिका निभाने के लिए राजी किया। इसके बाद जैकी श्रॉफ के किरदार में भी आवश्यक बदलाव किए गए, ताकि पूरी कास्ट के साथ शूटिंग बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ सके। निर्देशक ने कहा कि संजय दत्त का यह सहयोग फिल्म की प्रगति के लिए काफी अहम साबित हुआ।

दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म

'वेलकम टू द जंगल' बॉलीवुड की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, परेश रावल, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, आफताब शिवदासानी, जाकिर हुसैन, ब्रिजेंद्र काला, यशपाल शर्मा, मुकेश तिवारी, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। अभिनेता पंकज धीर ने भी अपने निधन से पहले फिल्म के हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली थी, जिसके चलते उनका अभिनय भी दर्शकों को देखने को मिल रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है फिल्म की पकड़

कमाई के मोर्चे पर भी 'वेलकम टू द जंगल' लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले पांच दिनों में फिल्म ने करीब 81 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले वीकेंड से पहले फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है।

हालांकि ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली थीं, लेकिन सिनेमाघरों में पहुंचने के बाद इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। मंगलवार को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 9.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया, जिससे इसकी कमाई का ग्राफ लगातार मजबूत बना हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड