न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखे हुए है। छठे दिन फिल्म ने करीब 6 करोड़ रुपये की कमाई के साथ भारत में 87.50 करोड़ का आंकड़ा छू लिया और अब 100 करोड़ क्लब के साथ कॉकटेल 2 के रिकॉर्ड पर भी नजरें टिकी हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 02 Jul 2026 8:57:49

'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई

अहमद खान के निर्देशन में बनी 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद से फिल्म ने कमाई की रफ्तार बनाए रखी है और दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स हासिल किया है। मंगलवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था, वहीं अब छठे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को फिल्म ने कितना कारोबार किया।

छठे दिन भी करोड़ों में रही कमाई

26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'वेलकम टू द जंगल' ने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद पहले दिन 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर दमदार ओपनिंग दर्ज की।

वीकेंड में फिल्म की रफ्तार और तेज हो गई। शनिवार को इसने 20 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि रविवार को 24.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई अपने नाम की। इसके बाद सप्ताह की शुरुआत में कलेक्शन में सामान्य गिरावट जरूर आई, लेकिन फिल्म ने स्थिर प्रदर्शन बनाए रखा।

सोमवार को फिल्म ने 8.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद मंगलवार को एक बार फिर कमाई में उछाल आया और फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ लिए। हालांकि बुधवार को कमाई में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन फिल्म का प्रदर्शन अब भी मजबूत बना हुआ है।

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को करीब 6 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 87.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

'कॉकटेल 2' को पीछे छोड़ने की तैयारी

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के दम पर 'वेलकम टू द जंगल' अब शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' के लाइफटाइम भारत नेट कलेक्शन 88.15 करोड़ रुपये के बेहद करीब पहुंच चुकी है। महज कुछ लाख रुपये की दूरी तय करते ही यह फिल्म साल 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में अपनी जगह बना लेगी।

इसके बाद फिल्म की नजर अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' के 182.36 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन पर होगी। हालांकि उस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए फिल्म को अभी 100 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त कमाई करनी होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी लंबी रेस तय कर पाती है और क्या 'भूत बंगला' का रिकॉर्ड भी तोड़ने में सफल होती है।

साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्में

धुरंधर 2 – 1149.30 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2 – 329.43 करोड़ रुपये
भूत बंगला – 182.36 करोड़ रुपये
कॉकटेल 2 – 88.15 करोड़ रुपये
वेलकम टू द जंगल – 87.50 करोड़ रुपये

'वेलकम टू द जंगल' की स्टार कास्ट

'वेलकम टू द जंगल' मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ समेत करीब 30 कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह लोकप्रिय 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। 26 जून 2026 को रिलीज हुई इस एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म का निर्माण बेस इंडस्ट्रीज़ ग्रुप, केप ऑफ गुड फिल्म्स और सीता फिल्म्स ने संयुक्त रूप से किया है। फिल्म अपनी हास्य शैली, बड़े कलाकारों की मौजूदगी और मनोरंजक कहानी के चलते दर्शकों के बीच लगातार अच्छी पकड़ बनाए हुए है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती