न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ की रिलीज डेट हुई घोषित, बिपाशा बसु ने बेटी के साथ शेयर किया वीडियो

फैंस के बीच यशराज फिल्म्स (YRF) की स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों को लेकर अलग ही क्रेज रहता है। उसकी 5वीं फिल्म ‘टाइगर 3’ इसी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Nov 2023 1:54:46

2 News : ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ की रिलीज डेट हुई घोषित, बिपाशा बसु ने बेटी के साथ शेयर किया वीडियो

फैंस के बीच यशराज फिल्म्स (YRF) की स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों को लेकर अलग ही क्रेज रहता है। उसकी 5वीं फिल्म ‘टाइगर 3’ इसी दिवाली पर 12 नवंबर को रिलीज हुई थी। सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उल्लेखनीय सफलता हासिल कर रही है। इस बीच आज बुधवार (29 नवंबर) को यशराज फिल्म्स ने अपने फैंस को एक और खुशखबरी दे दी। उसने ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

इसमें ऋतिक एक बार फिर ‘एजेंट कबीर’ के किरदार में नजर आएंगे। ‘वॉर 2’ साल 2025 में रिलीज होगी। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्ट (ट्विटर) पर इस संबंध में एक पोस्ट साझा की है। फिल्म में ऋतिक के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म का निर्देशन ‘ब्रहमास्त्र’ फेम अयान मुखर्जी कर रहे हैं। ‘वॉर 2’ 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह साल 2019 में आई फिल्म ‘वॉर’ की दूसरी किश्त है।

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ‘वॉर’ ने काफी अच्छी कमाई की थी। फिल्म में वाणी कपूर भी अहम किरदार में थीं। बहरहाल ऋतिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे ‘टाइगर 3’ में एजेंट कबीर के रूप में दिखे। उनकी अगली फिल्म सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ‘फाइटर’ है। इसमें दीपिका पादुकोण व अनिल कपूर भी हैं। फिल्म 24 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।

war 2 movie,Hrithik Roshan,yrf,yashraj films,taran adarsh,tiger 3,Salman Khan,fighter,pipasha basu,karan singh grover,devi

अक्सर बेटी के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती हैं बिपाशा

एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों मदरहुड जर्नी एन्जॉय कर रही हैं। बिपाशा लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। वह फिलहाल अपना पूरा वक्त बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर को दे रही हैं। हालांकि बिपाशा सोशल मीडिया के माध्यम से हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह खुद से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती हैं।

हाल ही में बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए देवी के सोने के समय की झलक दिखाई है। साथ ही उन्होंने देवी को ‘किताबी कीड़ा’ बताया। बिपाशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें 1 साल की देवी कहानी की किताबों को उलटती-पुलटती दिख रही है। बिपाशा ने पोस्ट पर लिखा, “छोटे किताबी कीड़ा के साथ सोने के समय की कहानियां।” उन्होंने इस वीडियो को करण को भी टैग किया है।

उल्लेखनीय है कि बिपाशा देवी को लेकर काफी पजेसिव हैं। एक बार बिपाशा बेटी के जन्म के समय सामने आई दुश्वारियों को लेकर रो पड़ी थीं। बिपाशा ने साल 2016 में करण के साथ शादी की थी। शादी के छह साल बाद बिपाशा ने 12 नवंबर 2022 को बेटी का स्वागत किया था। बिपाशा कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जिनमें प्रमुख रूप से ‘राज’, ‘जिस्म’, ‘धूम 2’, ‘एतराज’, ‘नो एंट्री’ के नाम शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका