न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बॉलीवुड की लॉबी, चापलूसी और बिजनेस पर बोले विवेक, इधर सलमान के बहनोई आयुष ने खरीदी यह कार

एक्टर विवेक ओबेरॉय भले ही पिछले काफी समय से बॉलीवुड में काफी कम नजर आ रहे हैं, लेकिन वे सुर्खियों में रहते हैं। उनकी जिंदगी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Dec 2024 8:05:33

2 News : बॉलीवुड की लॉबी, चापलूसी और बिजनेस पर बोले विवेक, इधर सलमान के बहनोई आयुष ने खरीदी यह कार

एक्टर विवेक ओबेरॉय (48) भले ही पिछले काफी समय से बॉलीवुड में काफी कम नजर आ रहे हैं, लेकिन वे सुर्खियों में रहते हैं। उनकी जिंदगी में एक ऐसा वक्त भी आया था, जब हिट फिल्म देने के बावजूद लंबे समय तक उनके पास कोई प्रोजेक्ट नहीं था। विवेक ने ‘स्क्रीन’ के साथ बातचीत में कहा कि मैंने 22 साल में लगभग 67 प्रोजेक्ट्स किए लेकिन इंडस्ट्री बेहद असुरक्षित जगह है। आप अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं, अवार्ड जीत रहे हैं और एक्टर के तौर पर अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन उसी समय आपको दूसरी वजहों से काम नहीं मिलता है।

साल 2007 के बाद जब मैंने 'शूटआउट एट लोखंडवाला' की, जिसका 'गणपत' गाना वायरल हुआ था। मैंने इसके लिए ट्रॉफी जीती तो मुझे उम्मीद थी कि मुझे ढेर सारा काम मिलेगा। लेकिन कोई काम नहीं मिला। सक्सेसफुल फिल्म के बावजूद 14-15 महीने तक मैं घर पर बैठा था। फिर साल 2009 में मैंने तय किया कि मैं फिल्म इंडस्ट्री पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना चाहता, बल्कि अपनी आर्थिक आजादी चाहता हूं। मैं उस सिचुएशन में नहीं रहना चाहता था, जहां लॉबी आपका भविष्य तय करे।

कोई भी आपको कुछ भी करने के लिए मजबूर कर सकता है, क्योंकि वो लोग चीजों को कंट्रोल कर रहे थे। बिजनेस हमेशा से मेरा प्लान B था। मैंने तय किया कि सिनेमा मेरा पैशन होगा, लेकिन मेरी आजीविका बिजनेस से चलेगी। इसने मुझे अपनी आजादी कमाने और लॉबीज के जाल से निकलने में मदद की। अपनी आत्मा को बेचना या किसी की चापलूसी करना कम से कम मेरे लिए जिंदगी जीने का तरीका नहीं है। कुछ लोग इस तरह जीते हैं, लेकिन मेरे मामले में ऐसा नहीं है। विवेक इस साल डायरेक्टर रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आए थे। विवेक बिजनेस के दम पर 1200 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक हैं।

आयुष शर्मा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की नई कार की तस्वीरें और वीडियो

सुपरस्टार सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा (34) ने एक ड्रीम लग्जरी कार खरीदी है। आयुष ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गाड़ी की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं। आयुष का दिल चमचमाती काले रंग की Maserati Grecale कार पर आया है। इसकी कीमत करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपए है। आयुष कार के साथ जमकर पोज देते नजर आए। अपनी नई कार की झलक शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सपनों से लेकर ड्राइववे तक।”

बता दें आयुष शर्मा के कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां हैं। उनके पास 2 करोड़ 75 लाख की मर्सिडीज ईक्यूएस मेबेक, 2 करोड़ 20 लाख की रेंज रोवर वोग, 1 करोड़ 10 लाख की रेंज रोवर स्पोर्ट, 1 करोड़ 30 लाख की लैंड रोवर डिफेंडर, 70 लाख की जीप रुबिकोन, 55 लाख की मिनी कूपर एस और 85 लाख की किया कार्निवल लिमोजिन भी शामिल हैं।

हालांकि आयुष अभी तक बॉलीवुड में स्थापित नहीं हो पाए हैं। आयुष ने तीन फिल्म ‘लवयात्रि’ (2018), ‘अंतिम : द फाइनल ट्रुथ’ (2021) और ‘रुसलान’ (2024) की हैं, लेकिन ये तीनों ही फ्लॉप रही। आयुष की शादी सलमान की छोटी बहन अर्पिता से हुई है। उनके एक बेटा और एक बेटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री