न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऐश्वर्या के साथ ब्रेकअप पर एक बार फिर छलका विवेक का दर्द! अनुष्का ने ऐसे लुटाया विराट पर प्यार

एक्टर विवेक ओबेरॉय ने करीब दो दशक पहले बॉलीवुड में करिअर शुरू किया था। दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के बेटे विवेक को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Oct 2023 6:33:44

2 News : ऐश्वर्या के साथ ब्रेकअप पर एक बार फिर छलका विवेक का दर्द! अनुष्का ने ऐसे लुटाया विराट पर प्यार

एक्टर विवेक ओबेरॉय ने करीब दो दशक पहले बॉलीवुड में करिअर शुरू किया था। दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के बेटे विवेक को उतना नेम और फेम नहीं मिला, जितना शुरुआत में लगा था। हालांकि उन्होंने कुछ दमदार भूमिकाएं निभाकर खुद को साबित भी किया। फैंस आज भी उनकी पर्सनलिटी के कदरदान हैं। हालांकि विवेक फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे।

खास तौर जब उनका नाम पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस ऐश्वर्या रॉय बच्चन के साथ जुड़ा। विवेक ने एक बार फिर अपने ब्रेकअप को लेकर दर्द बयां किया है। विवेक का जब ऐश्वर्या से ब्रेकअप हुआ था उसके बाद उनकी जिंदगी में डार्क फेज आया था। विवेक ने Anas Boukhash के एक पॉडकास्ट में बताया कि मैं ऐसा इंसान हूं जो या तो पूरी तरह किसी का है या जरा भी नहीं। मैं पूरी शिद्दत से प्यार करना जानता हूं, लेकिन मेरे जैसे लोगों को कोई भी हर्ट कर जाता है।

इस दौरान विवेक ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा ऐश्वर्या से ब्रेकअप की ओर था। विवेक ने कहा कि मैं अपने रिश्ते में ईमानदार रहा। मैं ऐसा नहीं हूं कि किसी से कमिटममेंट करूं और छोड़कर चला जाऊं। मैं प्यार केवल दिल से करता हूं और मैं किसी सीरियस रिलेशनशिप में नहीं पड़ना चाहता था। साल 2009 में गोवा की बात है। उस दिन 31 दिसंबर थी। मैं एक इंटरनेशनल मॉडल से मिला। एक रात जमकर पार्टी करने के बाद मैं सो गया।

जब उठा तो उसका नाम ही याद नहीं आया। मैं डर गया। मुझे बहुत अकेलापन महसूस हुआ। तब मुझे लगा कि ये सब नहीं करना चाहिए। लड़की के पास जाकर उससे कहा, बहुत हो गया, मैं इन सबसे थक गया हूं। मुझे किसी का ऐसा बर्ताव नहीं पसंद जो मुझे बुरा समझें, इसलिए मुझे स्पेस बनाना होगा और कुछ रियल चाहिए। मैं डिटॉक्स होना चाहता था। उल्लेखनीय है कि इसके बाद विवेक ने साल 2010 में प्रियंका अल्वा के साथ शादी की। दोनों का एक बेटा और एक बेटी हैं।

vivek oberoi,actor vivek oberoi,Aishwarya Rai Bachchan,anushka sharma,virat kohli,insta story,india vs bangladesh,odi world cup

बांग्लादेश के खिलाफ विराट की शानदार पारी देख अनुष्का हुईं खुश

वनडे विश्व कप में गुरुवार (19 अक्टूबर) को भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ जबरदस्त नाबाद शतकीय पारी खेल सबका दिल जीत लिया। उन्होंने इस दौरान कई रिकॉर्ड बनाए। विराट की पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इस पर खूब खुशी जताई है। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर विराट की एक फोटो शेयर की है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैच से विराट की एक तस्वीर साझा करते हुए लाल दिल वाली इमोजी लगाई है।

अनुष्का हालांकि इस मुकाबले में स्टेडियम में मौजूद नहीं थीं। अनुष्का ने पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में हुए मुकाबले का स्टेडियम में बैठकर ही मजा लिया था। अनुष्का इससे पहले भी कई मौकों पर भारतीय टीम और विराट का उत्साहवर्धन करती नजर आई हैं। इन दिनों अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर खूब खबरें चल रही हैं।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि अनुष्का जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उनके पहले एक बेटी वामिका है, जो करीब दो साल की हो चुकी है। अनुष्का ने नवंबर 2017 में विराट के साथ इटली में शादी की थी। अनुष्का जल्द ही ‘चकदा एक्सप्रेस’ मूवी में नजर आएंगी। यह फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जीवनी पर आधारित है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार