न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विवेक ने मैनेजर की वजह से बड़े एक्टर को फिल्म से निकाला, सचिन ने ‘शोले’ को लेकर किया यह खुलासा

दिग्गज फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी आगामी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ को लेकर बिजी हैं। विवेक ने इस साल की शुरुआत में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Sep 2024 2:18:59

2 News : विवेक ने मैनेजर की वजह से बड़े एक्टर को फिल्म से निकाला, सचिन ने ‘शोले’ को लेकर किया यह खुलासा

दिग्गज फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी आगामी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ को लेकर बिजी हैं। विवेक ने इस साल की शुरुआत में एक्स (ट्विटर) पर लिखा था, “द दिल्ली फाइल्स इस साल तय समय पर फ्लोर पर जा रही है। अगले साल रिलीज होगी। कोई बड़े सितारे नहीं। केवल बड़ा कंटेंट।” ‘द दिल्ली फाइल्स’ एक ट्राइलॉजी की आखिरी किश्त होगी। इसकी पहली दो फिल्में ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ हैं। इस बीच विवेक ने खुलासा किया है कि उन्होंने एक मैनेजर की वजह से बॉलीवुड के बड़े एक्टर को अपनी फिल्म से निकाल दिया।

उन्होंने पिछले हफ्ते मैनेजर के साथ हुई घटना के बाद एक्टर की फिल्म से छुट्टी कर दी। एक्टर का मैनेजर उनके साथ एरोगेंट व्यवहार कर रहा था। विवेक ने कहा कि मैनेजर एक बड़े सेलेब के स्टारकिड टैलेंट एजेंसी से था। हालांकि विवेक ने एक्टर का नाम नहीं बताया। हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने एक एक्टर के लिए कई पीआर एजेंसी के काम करने की बात की थी। मुकेश ने एक्स पर लिखा था, “फिल्म इंडस्ट्री की करेंट सिचुएशन : एक एक्टर, 200 कास्टिंग डायरेक्टर और 15680 मैनजर।”

विवेक ने इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए मुकेश के ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा, “मुझे पिछले हफ्ते एक बड़े एक्टर को फिल्म से निकालना पड़ा क्योंकि उसका मैनेजर बहुत घमंडी था। और ऐसा व्यवहार कर रहा था जैसे उसे ऐसा करने का विशेषाधिकार सिर्फ इसलिए मिला है क्योंकि वह एक बड़े सेलेब की स्टार किड टैलेंट एजेंसी का एम्प्लॉई है। इन बिचौलियों ने करिअर बनाने से ज्यादा बर्बाद कर दिया है। एक वर्कशॉप करें और इन बच्चों को ट्रेनिंग दें।” बता दें कि साल 2005 में क्राइम थ्रिलर 'चॉकलेट' से अपने करिअर की शुरुआत करने वाले विवेक ने कई बहुचर्चित फिल्मों का डायरेक्शन किया है।

vivek agnihotri,filmmaker vivek agnihotri,the kashmir files,the delhi files,vivek actor,actor manager,sholay,sachin pilgaonkar,amitabh bachchan,dharmendra,ramesh sippy

‘डायरेक्टर रमेश सिप्पी केवल धर्मेंद्र, संजीव और अमिताभ के सीन शूट करते थे’

साल 1975 में आई फिल्म ‘शोले’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम मचाई थी। इसके छोटे से छोटे किरदार को भी लोगों का खूब प्यार मिला। फिल्म आए दिन टीवी पर आती रहती है। इसकी लोकप्रियता का आलम ये है कि इसका एक-एक डायलॉग सबकी जुबान पर चढ़ा हुआ है। इसमें अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार, जया बच्चन, हेमा मालिनी और अमजद खान जैसे दिग्गज एक्टर्स थे। इस बीच इसी फिल्म में एक छोटा सा रोल निभाने वाले एक्टर सचिन पिलगांवकर ने शोले को लेकर कुछ बातें शेयर की हैं।

सचिन ने एक इंटरव्यू में कहा कि डायरेक्टर रमेश सिप्पी केवल धर्मेंद्र, संजीव और अमिताभ के सीन शूट करने आते थे। रमेशजी ने कुछ एक्शन सीक्वेंस करने के लिए दूसरी यूनिट रखने का फैसला किया, जिसमें मेन स्टार्स नहीं थे। ये सिर्फ पासिंग शॉट थे। इसके लिए, उन्होंने स्टंट फिल्मों के निर्देशक मोहम्मद अली भाई को रखा था। वह एक प्रसिद्ध स्टंट फिल्म निर्माता थे और उनके साथ एक एक्शन निर्देशक अजीम भाई थे और बाद में हॉलीवुड से दो लोगों को बुलाया गया, जिम और जेरी। रमेशजी चाहते थे कि उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए दो व्यक्ति हों क्योंकि ये लोग दूसरे देशों से आए थे। उन्हें फिल्म के बारे में कैसे पता चलेगा कि क्या हो रहा है। उस समय यूनिट में केवल दो बेकार लोग थे, एक अमजद खान और दूसरा मैं।

हम दोनों की रुचि के बारे मे रमेशजी जानते थे, जिसने उनके प्रतिनिधित्व करने के फैसले में अहम भूमिका निभाई। रमेशजी तब आते थे जब धरमजी, अमितजी और हरी भाई (संजीव) का काम होता था। हम बाकी के शूट को हैंडल करते थे। बता दें फिल्म में असरानी, जगदीप, केस्टो मुखर्जी, एके हंगल, लीला मिश्रा, मैकमोहन, वीजू खोटे, सत्येन कप्पू सहित कई कलाकार थे, जिनके रोल भले ही छोटे थे लेकिन वे आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री