न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वीर दास और एकता कपूर को मिला एमी अवार्ड, सनी देओल ने सलमान खान को ऐसे दी ‘टाइगर 3’ की बधाई

न्यूयॉर्क में सोमवार (20 नवंबर) को '51वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2023' का आयोजन किया गया। भारत के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Nov 2023 1:46:21

2 News : वीर दास और एकता कपूर को मिला एमी अवार्ड, सनी देओल ने सलमान खान को ऐसे दी ‘टाइगर 3’ की बधाई

न्यूयॉर्क में सोमवार (20 नवंबर) को '51वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2023' का आयोजन किया गया। भारत के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास और टीवी क्वीन व फिल्ममेकर एकता कपूर अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड जीतने में सफल रहे। वीर ने बेस्ट यूनिक कॉमेडी की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है। वीर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किए गए शो 'वीर दास लैंडिंग' के लिए पुरस्कार मिला है।

'डेरी गर्ल्स सीजन 3' को भी कॉमेडी कैटेगरी में अवार्ड से नवाजा गया। वीर ने ट्रॉफी के साथ कई तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा, "भारतीय कॉमेडी के लिए। हर एक सांस, हर एक शब्द। इस सम्मान के लिए एमी अवॉर्ड्स आपका शुक्रिया।" इससे पहले साल 2021 में भी वीर को उनके कॉमेडी शो 'टू इंडिया' के लिए नॉमिनेट किया गया था लेकिन तब वे अवार्ड जीत नहीं पाए थे। दूसरी ओर, एकता को इंटरनेशनल एमी डायरेक्टरेट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

खास बात ये है कि एकता प्रेस्टीजियस एमी डायरेक्टरेट पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय हैं। दीपक चोपड़ा ने एकता को इस सम्मान से नवाजा। एकता को ये सम्मान कला और मनोरंजन जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। एकता को उनके 'लीडिंग करिअर और भारतीय टेलीविजन लैंडस्केप पर प्रभाव' के लिए सम्मानित किया गया।

एकता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किए हैं। कार्ला सूजा ने मैक्सिकन सीरीज 'ला कैडा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीता। इस कैटेगरी में शेफाली शाह को भी 'दिल्ली क्राइम सीजन 2' वेब सीरीज के लिए नॉमिनेट किया गया था। एक दूसरी कैटेगरी में ‘रॉकेट बॉयज 2' के लिए एक्टर जिम सरब को भी नॉमिनेट किया गया था लेकिन वह भी नहीं जीत पाए।

सलमान और सनी ने सुपरहिट मूवी ‘जीत’ में साथ किया था काम

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सोमवार तक इसका भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 236.43 करोड़ रुपए हो गया है। अब सनी देओल ने सलमान को फिल्म की सफलता की बधाई दी है। सनी ने सोमवार (20 नवंबर) देर रात इंस्टाग्राम पर सलमान के साथ एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। सनी, सलमान के कंधे पर हाथ रखे पोज देते दिख रहे हैं।

सनी ग्रे टी-शर्ट और ऊपर ब्लेजर पहने काफी हैंडसम लग रहे है, वहीं सलमान भी नीली शर्ट में जंच रहे हैं। सनी ने कैप्शन में लिखा, ‘जीत गए।’ बता दें कि साल 1996 में रिलीज हुई डायरेक्टर राज कंवर की फिल्म ‘जीत’ में सनी व सलमान ने अहम रोल निभाए थे। इसमें उनके साथ करिश्मा कपूर और तब्बू थीं। यह फिल्म सुपरहिट रही। उल्लेखनीय है कि 65 वर्षीय सनी की इसी साल रिलीज हुई ‘गदर 2’ ने देश-विदेश में जबरदस्त कमाई की।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे