न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘12वीं फेल’ फिल्म के स्टार विक्रांत मैसी ने एक्टिंग से लिया संन्यास, बताया यह कारण, फैंस को लगा झटका

विक्रांत मैसी (37) की गिनती मौजूदा दौर में बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में होती है। खास तौर से पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘12वीं फेल’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Dec 2024 11:07:08

‘12वीं फेल’ फिल्म के स्टार विक्रांत मैसी ने एक्टिंग से लिया संन्यास, बताया यह कारण, फैंस को लगा झटका

विक्रांत मैसी (37) की गिनती मौजूदा दौर में बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में होती है। खास तौर से पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘12वीं फेल’ ने हर किसी को उनकी तारीफ करने के लिए मजबूर कर दिया था। अब उन्होंने एक चौंकाने वाला कदम उठाया है, जिसे जानकर उनके फैंस को झटका लगा है। विक्रांत ने एक्टिंग से दूरी बनाने का फैसला किया है। विक्रांत ने इस संबंध में रविवार देर रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। उनकी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 15 नवंबर को रिलीज हुई थी और अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई है।

विक्रांत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “नमस्कार, पिछले कुछ साल काफी अच्छे रहे हैं। आपने मुझे सपोर्ट किया उसके लिए मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। लेकिन, जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ा मुझे एहसास हो गया है कि अब समय आ गया है कि मैं अपने आपको संभालूं और घर लौट जाऊं। एक पिता, पति और बेटे के तौर पर भी। साथ ही एक एक्टर होने के नाते भी लौट जाना चाहिए।

साल 2025 में हम लोग एक-दूसरे से आखिरी बार मिलेंगे, जब तक वक्त ठीक ना हो। मेरी आखिरी की दो फिल्में और कई सालों की यादें। हर चीज के लिए और जो भी कुछ आप सभी ने दिया उसके लिए फिर से धन्यवाद। मैं इसके लिए हमेशा आपका आभारी रहूंगा।” विक्रांत की यह पोस्ट सामने आने के बाद यूजर्स की रिएक्शन की बाढ़ आ गई। वे विक्रांत को एक्टिंग नहीं छोड़ने की सलाह दे रहे हैं।

कई लोगों का मानना है कि विक्रांत ने सही कारण नहीं बताया। शायद वे ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म के कारण उन्हें लगातार मिल रही धमकियों से परेशान थे। कुछ लोग इसे PR स्टंट भी मान रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले विक्रांत ने अपने 9 महीने के बेटे की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विक्रांत ने साल 2013 में इस फिल्म से किया था बॉलीवुड में डेब्यू

बता दें विक्रांत करिअर की शुरुआत में ‘बालिका वधू’ जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल में नजर आए और इससे इंडस्ट्री में छा गए। उन्होंने टीवी पर ‘धरम वीर’, ‘कुबूल है’ जैसे शो में भी काम किया। इसके बाद उन्होंने ओटीटी और बड़े पर्दे का रुख किया और यहां भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ उनके लिए टर्निंग प्वॉइंट रही। विक्रांत ने साल 2013 में फिल्म ‘लुटेरा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

इसके बाद उन्होंने ‘दिल धड़कने दो’, ‘छपाक’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था। विक्रांत को सबसे ज्यादा शौहरत विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ में आईपीएस मनोज कुमार का रोल प्ले करने के बाद मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्रांत मैसी अब 'यार जिगरी' और 'आंखों की गुस्ताखियां' फिल्मों में नजर आएंगे। ये दोनों ही फिल्में 2025 में रिलीज होंगी। विक्रांत की पर्सनल लाइफ देखें तो उन्होंन साल 2022 में एक्ट्रेस शीतल ठाकुर के साथ शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री