न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विक्रांत-शीतल के घर जल्द गूंजने वाली हैं किलकारियां, ‘जवान’ फेम नयनतारा ने पति को ऐसे किया बर्थडे विश

‘मिर्जापुर’ फेम एक्टर विक्रांत मैसी छोटे पर्दे यानी टीवी से करिअर शुरू कर बड़े पर्दे पर भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। प्रोफेशनल लाइफ के बजाय अगर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Sep 2023 10:00:29

विक्रांत-शीतल के घर जल्द गूंजने वाली हैं किलकारियां, ‘जवान’ फेम नयनतारा ने पति को ऐसे किया बर्थडे विश

‘मिर्जापुर’ फेम एक्टर विक्रांत मैसी छोटे पर्दे यानी टीवी से करिअर शुरू कर बड़े पर्दे पर भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। प्रोफेशनल लाइफ के बजाय अगर विक्रांत की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पिछले साल अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस शीतल ठाकुर के साथ शादी की थी। अब खबर है कि कपल जल्द ही घर में नन्हे-मुन्ने मेहमान का स्वागत करने वाला है। यह न्यूज सामने आने के बाद विक्रांत के फैंस काफी खुश हैं।

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शीतल प्रेग्नेंट हैं। हालांकि अभी तक विक्रांत और शीतल ने इस बारे में आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है। उल्लेखनीय है कि विक्रांत और शीतल की शादी 18 फरवरी 2022 को हुई थी। दोनों से शादी से पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। उनकी यह रिलेशनशिप 7 साल तक चली थी। उनकी पहली मुलाकात वेब शो ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के दौरान हुई थी।

शो में शीतल, विक्रांत की पत्नी बनी थीं, जिसकी एक दुर्घटना के कारण मौत हो जाती है। इस शो के बाद दोनों की दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई। कपल ने साल 2019 में सगाई की थी। विक्रांत के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे जल्द ही फिल्म ‘12वीं फेल’ में दिखेंगे। इसमें विक्रांत एक यूपीएससी एस्पीरेंट की भूमिका निभाएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसके अलावा वे ‘यार जिगरी’ और ‘सेक्टर 36’ में भी काम कर रहे हैं।

नयनतारा ने पति को किस करते हुए photos शेयर कीं, लिखा लंबा-चौड़ा नोट

फिल्ममेकर विग्नेश सिवान ने सोमवार (18 सितंबर) को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नयनतारा ने उनके साथ खूबसूरत लम्हों की कुछ झलकियां शेयर कीं। ‘जवान’ फिल्म में शाहरुख खान के साथ धूम मचाने वालीं नयनतारा ने हाल ही में इंस्टाग्राम डेब्यू किया था। नयनतारा ने विग्नेश के साथ किस करते हुए 3 फोटो पोस्ट की हैं। इसके साथ नयनतारा ने लंबा-सा नोट लिखा है।

उन्होंने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे माई ब्लेसिंग। इस खास दिन पर मैं आपके बारे में बहुत कुछ लिखना चाहती हूं लेकिन अगर मैं शुरू करती हूं तो मुझे नहीं लगता कि मैं सिर्फ कुछ चीजों पर ही रुक सकती हूं!! आपने मुझ पर जो प्यार बरसाया उसके लिए मैं आपकी बहुत शुक्रगुजार हूं! हमारे रिश्ते के लिए आपकी इज्जत के लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं! आप मेरे लिए जो कुछ भी हैं उसके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं।

आपके जैसा कोई नहीं है! मेरी जिंदगी में आने और इसे इतना सुंदर बनाने के लिए शुक्रिया!! आप जो कुछ भी करते हैं उसमें आप बेस्ट हैं!! अपने पूरे दिल और आत्मा से, मैं आपको हर चीज के लिए शुभकामनाएं देती हूं. काश हमारा हर सपना सच हो और आपको दुनिया की हर खुशी मिले।' विग्नेश ने भी इंस्टग्राम पर पार्टी की कुछ फोटो शेयर कीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार