न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं के पीरियड्स पर कमेंट करने वालों से बोले विजय वर्मा- ‘ये आपकी दुनिया नहीं है’, ‘रेड फ्लैग’ टैग से भी थके

विजय वर्मा ने महिलाओं के पीरियड्स पर कमेंट करने वाले पुरुषों को सलाह दी और कहा कि महिलाओं की बात सुननी चाहिए। उन्होंने ‘रेड फ्लैग’ टैग पर भी बात की।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 05 Oct 2026 4:38:09

महिलाओं के पीरियड्स पर कमेंट करने वालों से बोले विजय वर्मा- ‘ये आपकी दुनिया नहीं है’, ‘रेड फ्लैग’ टैग से भी थके

बॉलीवुड अभिनेता विजय वर्मा ने महिलाओं की सुरक्षा, उनकी आवाज और अपनी बात रखने की आजादी को लेकर खुलकर बात की है। हाल के दिनों में दिल्ली और बिहार में महिलाओं के खिलाफ सामने आए मामलों के बीच महिलाओं के अनुभवों और अधिकारों को लेकर चर्चा तेज हुई है। इसी संदर्भ में विजय ने पुरुषों की सोच और उनके व्यवहार पर बात करते हुए कहा कि महिलाओं को अपनी बात कहने के लिए पुरुषों की अनुमति या दखल की जरूरत नहीं होनी चाहिए। उनके मुताबिक पुरुषों के लिए जरूरी है कि वे महिलाओं की बात सुनें, उन्हें समझने की कोशिश करें और बिना जज किए अपनी बात रखने की आजादी दें।

महिलाओं की बात सुनने की जरूरत पर क्या बोले विजय वर्मा

विजय वर्मा का कहना है कि पुरुषों को महिलाओं के रास्ते से हट जाना चाहिए, खासकर तब जब वे अपने अनुभव और विचार साझा कर रही हों। उनके मुताबिक परेशानी तब शुरू होती है जब पुरुष यह मानने लगते हैं कि महिलाओं के फैसलों और विचारों पर उनकी भी राय या अधिकार होना चाहिए। अभिनेता ने कहा कि महिलाओं को अपनी पसंद और अनुभव खुलकर साझा करने की जगह मिलनी चाहिए। उन्हें जज करना, उनका मजाक उड़ाना या उन्हें कमतर महसूस कराना सही नहीं है। विजय के मुताबिक एक पुरुष के तौर पर महिलाओं के लिए सबसे अच्छी चीज यह हो सकती है कि उनकी बात सुनी जाए और उनसे सीखा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के उन अनुभवों को समझने की कोशिश की जानी चाहिए, जिनका पुरुषों को व्यक्तिगत अनुभव नहीं होता। उनके अनुसार किसी ऐसे विषय पर, जिसे पुरुष खुद अनुभव नहीं कर सकते, महिलाओं की बात सुनना और उसे समझने की कोशिश करना ज्यादा जरूरी है।

पीरियड्स पर महिलाओं की पोस्ट में क्यों नहीं करनी चाहिए दखलअंदाजी

विजय ने पुरुषों की परवरिश को लेकर भी सवाल उठाया। उनका कहना है कि लड़कों को संवेदनशीलता और अपनी सीमाओं को समझने की सीख पर्याप्त रूप से मिलनी चाहिए और इसकी शुरुआत घर से हो सकती है। उन्होंने ‘मेरा राजा बेटा’ वाली परवरिश का जिक्र करते हुए कहा कि बचपन में लड़कों को जिस तरह की परवरिश मिलती है, उसका असर आगे उनके व्यवहार पर पड़ सकता है। सोशल मीडिया का उदाहरण देते हुए विजय ने कहा कि जब कोई लड़की पीरियड्स के दर्द या अपने किसी निजी अनुभव के बारे में ऑनलाइन बात करती है तो कई लड़के वहां भी अपनी टिप्पणी करने लगते हैं। उनका कहना है कि हर जगह अपनी राय देना जरूरी नहीं है। अगर कोई अनुभव आपका नहीं है और आप उसे समझते भी नहीं हैं, तो उस बातचीत में दखल देने के बजाय महिलाओं को अपनी बात कहने देना चाहिए।

‘रेड फ्लैग’ और ‘ग्रीन फ्लैग’ जैसे टैग से थक चुके हैं विजय

विजय वर्मा ने अपने फिल्मी किरदारों को लेकर मिलने वाले ‘रेड फ्लैग’ टैग पर भी बात की। हाल ही में एक कार्यक्रम में कंटेंट क्रिएटर डॉली सिंह ने उन्हें स्क्रीन पर ‘सबसे बड़ा रेड फ्लैग’ बताया था। यह टिप्पणी विजय के उन किरदारों के संदर्भ में थी, जिनमें वह ग्रे या नकारात्मक शेड में नजर आए हैं। इनमें ‘डार्लिंग्स’, ‘दहाड़’ और ‘पिंक’ जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। इस बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसके बाद कुछ लोगों ने दावा किया कि विजय इस टिप्पणी से असहज नजर आए। अब अभिनेता ने ऐसे टैग को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। विजय ने कहा कि वह ‘रेड फ्लैग’ और ‘ग्रीन फ्लैग’ जैसे लेबल से थक चुके हैं और अब उन्हें कोई दूसरा रंग चाहिए। यानी वह अपने किरदारों को लगातार इन दो श्रेणियों में बांटे जाने से अलग नजरिया चाहते हैं।

‘लस्ट स्टोरीज 3’ का किरदार विजय को क्यों लगा अलग

विजय ने यह भी बताया कि शायद यही वजह है कि उन्हें ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में निभाया गया अपना किरदार पसंद आया। उनके मुताबिक इस किरदार की खासियत यह थी कि उसे सामने वाले व्यक्ति के संकेत ही समझ नहीं आते थे। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने अब तक कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जिन्हें सामने वाले व्यक्ति की ओर से बहुत सारे संकेत मिलते हैं। लेकिन ‘लस्ट स्टोरीज 3’ के किरदार में संकेतों को समझ न पाने वाली बात उनके लिए अलग और ताजा अनुभव थी। यही पहलू इस किरदार को उनके पिछले काम से अलग बनाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत