न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विजय सेतुपति ने कृति के साथ काम करने से इसलिए किया इंकार, विजय देवरकोंडा ने रश्मिका को दी बेस्ट विशेज

साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार विजय सेतुपति अब हिंदीभाषी क्षेत्रों में चर्चाओं में आने लगे हैं। वजह है उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Sep 2023 6:31:39

विजय सेतुपति ने कृति के साथ काम करने से इसलिए किया इंकार, विजय देवरकोंडा ने रश्मिका को दी बेस्ट विशेज

साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार विजय सेतुपति अब हिंदीभाषी क्षेत्रों में चर्चाओं में आने लगे हैं। वजह है उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘जवान’ की जबरदस्त सफलता। इसमें विजय के रोल की भी खूब तारीफ हो रही है। इस बीच विजय से जुड़ी एक खबर सबका ध्यान खींच रही है। दरअसल विजय का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस कृति शेट्टी के साथ काम करने से मना कर दिया था।

अपनी एक्शन फिल्म 'लाबाम' के प्रमोशन के दौरान विजय ने खुलासा किया कि निर्माता उनकी जोड़ी कृति के साथ बनाना चाहते थे। वे इसमें सहज नहीं थे। दरअसल कृति ने अपनी पहली फिल्म ‘उप्पेना’ में विजय की बेटी का रोल निभाया था। इसके बाद जब विजय को फिर से कृति के साथ फिल्म ऑफर हुई तो उन्होंने मना कर दिया। विजय का कहना था कि जिसने उनकी बेटी की भूमिका निभाई हो और एक एज गैप भी तो उनके लिए वे बेटी जैसी ही हैं। ऐसे में वो कभी भी उनके साथ ऑनस्क्रीन रोमांस नहीं कर सकते।

विजय ने न्यूज बज से बात करते हुए कहा कि जब मैं ‘लाबाम’ की शूटिंग कर रहा था, तो निर्माताओं ने कहा कि वे कृति को लेने की प्लानिंग कर रहे थे। उस समय ‘उप्पेना’ भी बन रही थी, जिसमें कृति ने मेरी बेटी की भूमिका निभाई। संयोग से ‘लाबाम’ के निर्माता भी कृति को बतौर लीड एक्ट्रेस मेरे साथ लेने के बारे में सोच रहे थे लेकिन मैंने तुरंत मना कर दिया। उल्लेखनीय है कि इसके बाद निर्माताओं ने श्रुति हासन को फाइनल किया।

vijay sethupathi,krithi shetty,vijay devarakonda,rashmika mandanna,jawan,shahrukh khan,animal,sandeep vanga reddy

रश्मिका की फिल्म ‘एनिमल’ का टीजर देखने के बाद विजय देवरकोंडा ने की तारीफ

साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' का टीजर गुरुवार (28 सितंबर) को रिलीज हो गया। इसमें रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल व रश्मिका मंदाना के अहम रोल हैं। इस बीच रश्मिका के रूमर्ड बॉयफ्रेंड और साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने टीजर पर रिएक्शन दी है। देवरकोंडा ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है।

विजय ने लिखा- ''डार्लिंग संदीप रेड्डी वांगा और रश्मिका मंदाना को मेरी ओर से बेस्ट विशेज। इतना ही नहीं, मेरे फेवरेट रणबीर कपूर को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।'' इसके तुरंत बाद रश्मिका ने विजय को रिप्लाई देते हुए रीट्वीट किया और हार्ट इमोजी के साथ लिखा- ''धन्यवाद विजय देवरकोंडा आप हमेशा बेस्ट बनें।'' आपको बता दें कि देवरकोंडा को बतौर कलाकार सबसे ज्यादा लाइमलाइट संदीप रेड्डी वांगा की ही फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से मिली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका