न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिंगल नहीं हैं विजय, कंफर्म किया रिलेशनशिप, इस मशहूर एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

साउथ इंडियन स्टार विजय देवरकोंडा काफी लोकप्रिय अभिनेता है। विजय की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वे लगातार विजय से जुड़ी खबरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Nov 2024 12:02:03

2 News : सिंगल नहीं हैं विजय, कंफर्म किया रिलेशनशिप, इस मशहूर एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

साउथ इंडियन स्टार विजय देवरकोंडा काफी लोकप्रिय अभिनेता है। विजय की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वे लगातार विजय से जुड़ी खबरों को फॉलो करते रहते हैं। उन्हें विजय की प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में भी काफी दिलचस्पी है। विजय का नाम लंबे समय से ‘एनिमल’ फेम साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ जुड़ रहा है। दोनों ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया है। उनकी जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। इस बीच अब विजय ने कंफर्म कर दिया है कि वे किसी को डेट कर रहे हैं।

विजय ने कर्ली टेल्स के साथ बातचीत में कहा कि मुझे पता है कि प्यार करना कैसा लगता है और मैं जानता हूं कि प्यार करना क्या होता है। मैं बिना शर्त प्यार नहीं जानता क्योंकि मेरा प्यार उम्मीदों के साथ आता है, इसलिए साफ तौर पर मेरा प्यार बिना शर्त नहीं है। मुझे लगता है कि सब कुछ ओवर-रोमांटिक हो गया है। मैं ये भी नहीं जानता हूं कि बिना शर्त प्यार की उम्मीद करना ठीक है या नहीं। विजय ने खुलासा किया कि वे अपनी एक को-एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं।

विजय ने कहा कि मैं डेट पर बाहर नहीं जाता। मैं किसी को लंबे समय तक जानने, दोस्ती बनाने के बाद ही बाहर जाता हूं। मैं 35 साल का हूं, आपको लगता है मैं सिंगल रहूंगा? शादी को किसी के करिअर के बीच में नहीं आना चाहिए। महिलाओं के लिए शादी मुश्किल है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस पेशे में हैं।

vijay devarakonda,south indian actor vijay deverakonda,rashmika mandanna,vijay rashmika,meghanathan,meghanathan death

दिग्गज एक्टर मेघनाथन का निधन, सांस संबंधी दिक्कत की वजह से थे अस्पताल में भर्ती

फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आई है, जिसने लोगों का दिल तोड़ दिया। फिल्म और टीवी सीरियल से पहचान बनाने वाले दिग्गज एक्टर मेघनाथन का निधन हो गया है। उन्होंने 60 साल की उम्र में इस दुनिया से विदाई ले ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेघनाथन को सांस लेने में दिक्कत की वजह से कोझिकोड के बेबी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात करीब 2 बजे इलाज के दौरान ही उन्होंने आखिरी सांस ली।

उनका अंतिम संस्कार आज गुरुवार (21 नवंबर) को शोरानूर में किया जाएगा। मेघनाथन की पत्नी सुस्मिता हैं, जिनसे उनकी एक बेटी पार्वती भी है। उनका परिवार पलक्कड़ के शोरानूर में रहता है। मेघनाथन मलयालम और तमिल फिल्मों में मशहूर थे। उन्होंने अधिकतर खलनायक की भूमिका निभाई। मेघनाथन ने 50 से ज्यादा फिल्मों और टीवी शो में काम किया। उनकी पहली फिल्म ‘एस्ट्रा’ साल 1980 में आई थी।

इसके बाद उन्हें ‘चेकोल’, ‘मलप्पुरम हाजी महानया जोजी’, ‘वस्तवम’, ‘पंचाग्नि’, ‘उदयनपालकन’, ‘ईआ पुझु कांडम’, ‘प्राइकरा पापन’, ‘चामायम’, ‘राजधानी’, ‘भूमि गीतम’, ‘वसंती’, ‘लक्ष्मी और आई’, ‘उल्लासपुंकट’, ‘कुदामातम’ और ‘उत्तमन’ जैसी कई फिल्मों में देखा गया। उनकी अंतिम फिल्म साल 2022 में आई ‘कूमन’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री