न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विद्या का फेक इंस्टाग्राम बना, एक्ट्रेस ने की यह अपील, 10 साल से इनके साथ रिलेशनशिप में हैं तापसी

एक्ट्रेस विद्या बालन कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। छोटे पर्दे से करिअर शुरू करने के बाद वह बड़े पर्दे का अहम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Jan 2024 8:09:17

2 News : विद्या का फेक इंस्टाग्राम बना, एक्ट्रेस ने की यह अपील, 10 साल से इनके साथ रिलेशनशिप में हैं तापसी

एक्ट्रेस विद्या बालन कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। छोटे पर्दे से करिअर शुरू करने के बाद वह बड़े पर्दे का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। विद्या ने कई यादगार रोल किए हैं। विद्या अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वह कई कॉमेडी रील्स भी शेयर करती रहती हैं। फैंस को उनकी फनी रील्स काफी पसंद आती है। इस बीच विद्या एक फेक इंस्टाग्राम की शिकार हो गई हैं।

इसकी जानकारी खुद विद्या ने फैंस को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी है। विद्या ने अपनी पोस्ट में लिखा, “सभी को हैलो...पहले फोन नंबर और अब कोई मेरे नाम का अकाउंट चला रहा है। इस अकाउंट से वो लोगों के पास मेरा नाम लेकर कॉन्टैक्ट कर रहा है। मेरी टीम और मैंने इसे रिपोर्ट कर दिया है। आप भी इस अकाउंट को रिपोर्ट और ब्लॉक कर दें।

ये हमारे लिए बहुत अच्छा होगा। ये मेरे कई दोस्तों और मेरे कई लोगों से मैं बनकर बात कर रहा है। प्लीज आप भी इसे एंटरटेन ना करें और इसे रिपोर्ट और ब्लॉक करें।” विद्या जल्द ही फिल्म ‘दो और दो प्यार’ में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ इलियाना डिक्रुज है। फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

vidya balan,actress vidya balan,fake instagram account,do aur do pyaar,vidya balan instagram,taapsee pannu,actress taapsee pannu,mathias boe,dunki movie

‘डंकी’ फेम तापसी पन्नू को पसंद है बैडमिंटन प्लेयर मैथियास बो

एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने अब तक के करिअर में कई चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को अंजाम दे चुकी हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘डंकी’ थी, जिसमें वह सुपरस्टार शाहरुख खान के अपोजिट थीं। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हुई और सफल रही। तापसी आम तौर पर पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया। तापसी कई सालों से बैडमिंटन प्लेयर मैथियास बो को डेट कर रही हैं।

अब तापसी ने राज शमानी के साथ बातचीत में कहा कि मैं 10 साल से उसी इंसान के साथ हूं। और मेरा उन्हें छोड़ने या किसी और के साथ रहने का कोई विचार नहीं है क्योंकि मैं इस रिश्ते से बहुत खुश हूं। मैं उनसे उस साल मिली थी जब मैं बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही थी। उल्लेखनीय है कि मैथियास बो एक डैनिश शटलर हैं और भारतीय मेन्स डबल टीम के कोच हैं।

उन्होंने साल 2020 में बैडमिंटन से संन्यास ले लिया था। तापसी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो अब वह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘वो लड़की है कहां’ में दिखेंगी। इसमें प्रतीक बब्बर और प्रतीक गांधी हैं। साथ ही वह ‘हसीन दिलरुबा’ के सीक्वल में विक्रांत मैसी, सनी कौशल और जिमी शेरगिल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका