न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘12वीं फेल’ का ट्रेलर रिलीज, ‘मिशन रानीगंज’ का पहला ‘कीमती’ गाना आया सामने

विधु विनोद चोपड़ा कई दमदार फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी अगली फिल्म एकेडमिक ड्रामा ‘12वीं फेल’ है। कुछ समय पहले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Oct 2023 1:40:48

2 News : विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘12वीं फेल’ का ट्रेलर रिलीज, ‘मिशन रानीगंज’ का पहला ‘कीमती’ गाना आया सामने

विधु विनोद चोपड़ा कई दमदार फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी अगली फिल्म एकेडमिक ड्रामा ‘12वीं फेल’ है। कुछ समय पहले उन्होंने फिल्म का टीजर रिलीज किया था और बताया था कि उनकी फिल्म यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करने वालों की कहानी है। आज मंगलवार (3 अक्टूबर) को इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर की शुरुआत लीड एक्टर विक्रांत मैसी से होती है।

वे मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभा रहे हैं, जो चंबल के एक गांव से दिल्ली के मुखर्जी नगर में यूपीएससी की तैयारी करने आता है। यहां आकर उसे पढ़ाई जारी रखने के लिए टॉयलेट साफ करने से लेकर कई छोटे-बड़े काम करने पड़ते हैं। उसका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और वह उसे सपोर्ट नहीं कर सकता। दिन-रात मेहनत करने के बाद मनोज का हौसला तब टूट जाता है, जब वो बार-बार एग्जाम में फेल होता जाता है। हालांकि गिरकर वो फिर उठता है, रिस्टार्ट करता है। कहानी रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है।

फिल्म अनुराग पाठक की लिखे इसी नाम ने नॉवेल पर बेस्ड है, जो आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी का शानदार सफर बताती है। फिल्म को रियल लोकेशन पर वास्तविक छात्रों के बीच शूट किया गया है। फिल्म को जी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। यह 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज की जाएगी।

‘मिशन रानीगंज’ में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी करेगी कमाल

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिशन रानीगंज' का पहला गाना ‘कीमती’ आज मंगलवार (3 अक्टूबर) को रिलीज हो गया। गाने में अक्षय और परिणीति गार्डन में एक-दूसरे के साथ रोमांस करते दिखे। उनकी काफी जबरदस्त केमिस्ट्री है। परिणीति सिंपल सी साड़ी और बालों का बन बनाकर उस पर गजरा लगाए आकर्षक लग रही हैं।

गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया। इस गाने परिणीति और अक्षय कभी बाग में एक-दूसरे की बाहों में नजर आए तो कभी बाइक राइड करते दिखे। गाने के बोल बेहतरीन हैं। साथ ही पिक्चराइजेशन भी कमाल है। अक्षय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर यह गाना शेयर किया है। कैप्शन में लिखा- 'कीमती सॉन्ग वीडियो आउट।'

दरअसल अक्षय ने एक दिन पहले ही परिणीति के साथ अपनी फोटो डालकर इस गाने को रिलीज करने का संकेत दे दिया था। फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि 'मिशन रानीगंज' पश्चिम बंगाल में 1989 के रानीगंज कोलफील्ड्स में आई आपदा की वास्तविक कहानी पर आधारित है। इसमें अक्षय, जसवंत सिंह का किरदार निभा रहे हैं जबकि परिणीति उनकी पत्नी निर्दोश कौल गिल के रोल में हैं। डायरेक्शन टीनू सुरेश देसाई ने किया है। कुछ दिन पहले अक्षय ने इस फिल्म का टीजर रिलीज किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार