The dedication with which #RashmikaMandanna is promoting this movie will be remembered in the future, showing how serious she is about her work. Despite her current condition, she came to promote the movie in a wheelchair. I'm confident that the pairing of #VickyKaushal
आमिर खान का रीना दत्ता और किरण राव से हो चुका है तलाक
सुपरस्टार आमिर खान (59) अपनी फिल्मों के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। आमिर का दो बार तलाक हो चुका है। अब एक बार फिर से उनकी जिंदगी में प्यार की एंट्री हो चुकी है। खबरों के अनुसार आमिर 59 साल की एक महिला के साथ रिलेशनशिप में हैं जो बेंगलुरु की रहने वाली हैं। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार आमिर एक मिस्ट्री वुमन के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं।
यह भी कहा जा रहा है कि आमिर उस महिला की मुलाकात अपने परिवार से भी करवा चुके हैं। अभी तक दोनों की शादी को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है। एक सूत्र के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आमिर की ये मिस्ट्री गर्ल मुंबई नहीं बल्कि बेंगलुरु की रहने वाली हैं। सूत्र ने उनकी प्राइवेसी बनाए रखने के लिए नाम तो नहीं बताया लेकिन ये जरूर कहा कि आमिर ने हाल ही में उस महिला को अपने पूरे परिवार से मिलवाया और उनकी ये मुलाकात बहुत अच्छी भी रही है।
बता दें कि आमिर ने साल 1986 में रीना दत्ता के साथ शादी की थी। उनके बेटा जुनैद और बेटी आयरा हैं। साल 2002 में आमिर-रीना का तलाक हो गया। साल 2005 में आमिर ने फिल्ममेकर किरण राव के साथ शादी की। उनसे भी 16 साल बाद साल 2021 में तलाक हो गया। उनके बेटा आजाद हैं। आमिर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म साल 2022 में आई ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी। अब वे ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आएंगे।













