न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विक्की ने बताई ‘तौबा-तौबा’ गाने पर मानेकशॉ की बेटी की रिएक्शन, मनु से मिली तारीफ पर खुश हुए कार्तिक

पिछले साल 1 दिसंबर को रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ फिल्म के साथ विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ‘एनिमल’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 Aug 2024 1:36:16

2 News : विक्की ने बताई ‘तौबा-तौबा’ गाने पर मानेकशॉ की बेटी की रिएक्शन, मनु से मिली तारीफ पर खुश हुए कार्तिक

पिछले साल 1 दिसंबर को रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ फिल्म के साथ विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ‘एनिमल’ ने जबरदस्त सफलता हासिल की, जबकि ‘सैम बहादुर’ फिल्म की भी खूब तारीफ हुई। ‘सैम बहादुर’ में विक्की ने दिवंगत सेना प्रमुख सैम मानेकशॉ का किरदार निभा लोगों का दिल जीता। पिछले दिनों विक्की की कॉमेडी फिल्म ‘बैड न्यूज’ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। इसके एक गाने ‘तौबा तौबा’ में विक्की ने जबरदस्त डांस किया और यह आज तक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

इस पर धड़ाधड़ रील बनाई जा रही हैं। विक्की ने हाल ही में बताया कि सैम मानेकशॉ की बेटी माजा ने 'तौबा-तौबा' गाना देखने के बाद उन्हें क्या मैसेज किया। ‘बॉलीवुड हंगामा’ के साथ बातचीत में विक्की ने कहा एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाने और एक ऐसे आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाने में फर्क है, जिसे आर्मी द्वारा लीजेंड माना जाता है। यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी। माजा ने मुझसे कहा कि आपके अंदर मैं अपने पिता की छवि देखने लगी थी, आप ऐसे गाने और ये फिल्में नहीं कर सकते। बेशक उन्हें ‘बैड न्यूज’ देखकर ऐसा महसूस हुआ होगा।

विक्की ने आगे कहा कि मैं अपने माता-पिता से उनके बारे में कहानियां सुनते हुए बड़ा हुआ हूं क्योंकि मेरे माता-पिता दोनों ही पंजाब में थे जब 1971 (भारत-पाकिस्तान) युद्ध छिड़ा था। वे मुझे बताते थे कि कैसे वे एक अंधेरे कमरे में पढ़ाई करते थे और स्टोररूम में छिप जाते थे और कैसे वे रेडियो पर सैम सर के निर्देशों का इंतजार करते थे और यह सब। एक ऐसे हीरो के बारे में कहानियां सुनते हुए बड़ा होना और फिर उन्हें स्क्रीन पर निभाने का अवसर मिलना, यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी की तरह लगा। यह मेरे लिए वास्तव में नर्वस करने वाला था, लेकिन मैं बहुत खुश और भाग्यशाली था कि मैं डायरेक्टर मेघना गुलजार के सक्षम हाथों में था।

vicky kaushal,actor vicky kaushal,sam manekshaw,sam bahadur,sam manekshaw daughter,bad newz,tauba tauba song,kartik aaryan,manu bhaker,kartik manu,chandu champion

पेरिस ओलंपिक की स्टार मनु भाकर ने की ‘चंदू चैंपियन’ और कार्तिक की तारीफ

पेरिस ओलंपिक से लौटने के बाद दो कांस्य पदक विजेता स्टार भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने कार्तिक आर्यन स्टारर स्पोर्ट्स बायोग्राफिकल फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ देखी। फिल्म देखने के बाद मनु ने सोशल मीडिया पर फिल्म और कार्तिक की जमकर तारीफ की। मनु ने इंस्टाग्राम पर फिल्म देखने की तस्वीर शेयर कर लिखा, “आखिर पेरिस ओलंपिक का समापन हुआ और मैंने घर पहुंचते ही चंदू चैंपियन देखी।

मेरी सोच से भी ज्यादा यह फिल्म बहुत रिलेटेबल है, तैयारी, संघर्ष, फेलियर, लेकिन कभी पीछे नहीं हटे। इस शानदार रोल को कड़ी लगन से करने के लिए कार्तिक आर्यन को सलाम, खुद एक खिलाड़ी होने के नाते, मैं जानती हूं ये सब इतना आसान नहीं है, खासकर तब जब हम तैयारी करते हैं, इसके लिए आप एक मेडल डिजर्व करते हैं।” इस पर कार्तिक ने एक पोस्ट शेयर कर मनु का धन्यवाद किया है।

कार्तिक ने लिखा, “वाओ, थैंक्यू मनु भाकर, इन पलों को मैं हमेशा याद करूंगा कि आप जैसे एक रियल चैंपियन ने हमारे काम की तारीफ की है। चंदू चैंपियन हर भारतीय को गर्व महसूस कराने के लिए है और इसे खूब प्यार मिला।” डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ भारत के पहले पैरालिंपिक खिलाड़ी मुरलीकांत पेटकर के संघर्ष पर बेस्ड है, जिन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। यह 14 जून को रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका