न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विक्की ने पत्नी से लिया पंगा! कैटरीना को इसलिए बताया ‘मॉन्स्टर’, रिद्धिमा ने पिता ऋषि कपूर को फिर किया याद

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को करीब दो साल हो गए हैं। फैंस और मीडिया दोनों की कैमिस्ट्री जानने के लिए हमेशा बेकरार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Sep 2023 7:02:45

विक्की ने पत्नी से लिया पंगा! कैटरीना को इसलिए बताया ‘मॉन्स्टर’, रिद्धिमा ने पिता ऋषि कपूर को फिर किया याद

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को करीब दो साल हो गए हैं। फैंस और मीडिया दोनों की कैमिस्ट्री जानने के लिए हमेशा बेकरार रहते हैं। विक्की किसी को भी निराश नहीं करते और जब-तब कैटरीना को लेकर कई बातों का खुलासा करते रहते हैं। अब विक्की ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कैटरीना को मॉन्स्टर (राक्षस) जैसी बताया और इसकी चौंकाने वाली वजह भी बताई। विक्की ने कहा कि कैटरीना बहुत डिसिप्लिन में रहती हैं।

इससे हम दोनों के बीच कोई परेशानी तो नहीं होती, लेकिन जब कैटरीना को डिसिप्लिन में आने की जरूरत पड़ती है तो वो एक मॉन्स्टर की तरह होती हैं। सिर्फ डिसिप्लिन के मामले में वो एक मॉन्स्टर की तरह हो जाती हैं। इसके अलावा कैटरीना को कुछ मामलों में खुश करना काफी मुश्किल होता है। जैसे कि जब उनके खाने या कपड़ों की बात आती है तो वो कपड़ों के मामले में कभी-कभी बहुत कंफर्टेबल होती हैं, लेकिन टेस्ट के मामले में कभी-कभी वो अजीब हो जाती हैं।

जब विक्की से पूछा गया कि दोनों में कौन ज्यादा आलसी है तो उन्होंने कहा कि अगर मैं काम नहीं कर रहा हूं और घर पर हूं तो मैं सबसे ज्यादा आलसी हूं, लेकिन जब हम दोनों घर पर होते हैं और आराम कर रहे होते हैं तो दोनों ही आलसी होते हैं। आपको बता दें कि विक्की की पिछली फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' हाल ही रिलीज हुई है। दूसरी ओर, कैटरीना दिवाली पर सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' में दिखाई देंगी।

vicky kaushal,katrina kaif,vicky katrina,the great indian family,vicky katrina marriage,riddhima kapoor sahni,rishi kapoor,ranbir kapoor

रिद्धिमा ने दिवंगत पिता के साथ शेयर की खुद और रणबीर की फोटो

दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर को दुनिया को अलविदा कहे तीन साल से भी ज्यादा समय हो गया है। हालांकि वो अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर फैंस के दिलों में आज भी जिंदा है। उन्होंने कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। 4 सितंबर को ऋषि की बर्थ एनिवर्सरी थी। ऐसे में उनकी पत्नी नीतू कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, भतीजी करीना कपूर और कई अन्य सेलेब्स ने उनको याद करते हुए श्रद्धांजलि दी थी। अब एक बार फिर उनकी बेटी रिद्धिमा ने अपने पिता की पुरानी यादों को ताजा कर दिया है।

रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पिता और भाई रणबीर कपूर के साथ बचपन की एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। इसमें ऋषि बेटे-बेटी को बाहों में पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। ये फोटो मंदिर की लग रही है, क्योंकि तीनों जने साईं बाबा की मूर्ति के पास खड़े हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ रिद्धिमा ने इमोजी भी शेयर किए हैं। इससे पहले रिद्धिमा ने दो दिन पहले 28 सितंबर को रणबीर के बर्थडे पर भी उनके बचपन और शादी की कुछ अनदेखी फोटो शेयर की थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका