न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विक्की के पिता करना चाहते थे सुसाइड, स्वीपर के काम के लिए भी थे तैयार, एक्टर ने कैटरीना को लेकर बताई ये बातें

विक्की कौशल इस समय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित हीरो में से एक हैं। विक्की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ के कारण लाइमलाइट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Jul 2024 8:34:07

विक्की के पिता करना चाहते थे सुसाइड, स्वीपर के काम के लिए भी थे तैयार, एक्टर ने कैटरीना को लेकर बताई ये बातें

विक्की कौशल इस समय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित हीरो में से एक हैं। विक्की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ के कारण लाइमलाइट में रहते हैं। पिछले कुछ समय से विक्की की एक के बाद एक फिल्में आ रही हैं। उनकी फिल्ममेकर्स के बीच जबरदस्त डिमांड बनी हुई है। अब वे 19 जुलाई को रिलीज होने जा रही कॉमेडी फिल्म ‘बैड न्यूज’ में दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश करेंगे। उनके साथ तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी हैं। विक्की इस फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं।

इस दौरान विक्की ने अपने पिता मशहूर एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल को लेकर एक शॉकिंग सच बताया। विक्की ने पिता के स्ट्रगल के दिनों को याद किया। शाम ने अपने जीवन में कई मुश्किलें देखी हैं। विक्की ने खुलासा कि उनके पिता आत्महत्या तक का विचार बना चुके थे। जब वे अपने गांव में थे तो उन्होंने जान लेने के बारे में सोचा था। इसके बाद मेरे दादा जी ने उन्हें मुंबई भेज दिया। वे उनकी 9 से 5 वाली नौकरी से बेहद खुश थे। दादाजी की पंजाब में एक छोटी-सी किराने की दुकान थी।

मेरे पिता साल 1978 में मुंबई आए थे और यहां आकर उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर में MA किया था। पढ़ाई करने के बावजूद वे बेरोजगार थे। एक दिन दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद पिताजी ने कहा था कि वे मरना चाहते हैं। बस ये सुनकर दादाजी घबरा गए और टेंशन में आ गए। इसके बाद उन्होंने पिताजी को दोस्त के साथ मुंबई भेज दिया।

मुंबई आने के बाद पिताजी स्वीपर का काम करने के लिए भी तैयार थे। वे जानते थे कि उनके काम के बारे में गांव में किसी को कुछ पता नहीं चलेगा। हालांकि उनकी किस्मत में कुछ और लिखा था। उन्होंने कई साल तक स्टंटमैन का काम किया और फिर साल 1990 में उन्हें ब्रेक मिला और वो एक्शन डायरेक्टर बन गए।

vicky kaushal,actor vicky kaushal,sham kaushal,action director sham kaushal,vicky sham,katrina kaif,vicky katrina,actress katrina kaif,bad newz movie

एक अवार्ड शो में हुई थी विक्की कौशल की कैटरीना कैफ से पहली मुलाकात

विक्की कौशल की पत्नी कैटरीना कैफ का 16 जुलाई को 41वां जन्मदिन था। इस मौके पर विक्की ने कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थी। अब एक इंटरव्यू में विक्की ने कैटरीना को लेकर कई बातें शेयर कीं। विक्की ने कहा कि एक अवार्ड शो में कैटरीना से मेरी पहली मुलाकात हुई थी, जहां मैंने स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस के एक पार्ट के तौर पर उन्हें प्रपोज किया था। मैं इवेंट होस्ट कर रहा था। मंच पर आने से पहले हम मंच के पीछे मिले।

वह पहली बार था जब मैंने अपना इंट्रो उन्हें दिया था और उन्होंने मुझे अपना इंट्रोडक्शन कराया था। हमारा रिश्ता नेचुरली ऑर्गेनिकली बढ़ा। कुछ भी प्लान नहीं किया गया था कि हम मिलने का प्लान कर रहे हैं या हम बात कर रहे हैं। पहली बार जब हमने एक-दूसरे से बात की थी तब ये एक इंटरव्यू का हिस्सा था जब कैमरे चल रहे थे। बेशक, हमारे पास एक-दूसरे का नंबर था और हम बेतरतीब ढंग से एक-दूसरे से टकरा जाते थे।

मुझे लगता है, कुछ चीजें बस होने के लिए ही होती हैं। जब मैं नाराज या दुखी होता हूं, तो मुझे आइसोलेशन चाहिए होता है और उस समय मैं इमोशंस को अकेले रहकर हैंडल करना पसंद करता हूं और रैशनली इसके बारे में सोचता हूं। हालांकि जब कैटरीना की बात आती है, तो मैं वही अप्रोच नहीं अपनाता। अगर हमारे बीच झगड़ा या बहस हुई हो तो हम दोनों को नींद नहीं आती। उनकी इमोशनल इंटेलिजेंस अमेजिंग है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका