न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कैटरीना के टॉवल फाइट सीन और ‘सैम बहादुर’ के ‘एनिमल’ से क्लैश पर बोले विक्की, ‘मैं अटल हूं’ की रिलीज डेट आई सामने

इन दिनों विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म ‘सैम बहादुर’ का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Nov 2023 1:54:29

2 News : कैटरीना के टॉवल फाइट सीन और ‘सैम बहादुर’ के ‘एनिमल’ से क्लैश पर बोले विक्की, ‘मैं अटल हूं’ की रिलीज डेट आई सामने

इन दिनों विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म ‘सैम बहादुर’ का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच, विक्की ने अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के 'टाइगर 3' के टॉवल फाइट वाले सीन को लेकर दिलचस्प रिएक्शन दी है। इस सीन में कैटरीना को हमाम में हॉलीवुड अभिनेत्री मिशेल ली के साथ लड़ते देखा जा सकता है। विक्की ने बताया कि थिएटर में कैटरीना के साथ सीन को देखने के बाद उनकी क्या प्रतिक्रिया थी।

विक्की ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए गया था और हम फिल्म देख रहे थे। वो सीन आया और उसके बीच में मैं कैटरीना की ओर झुका और मैंने उनसे कहा- आज के बाद से मैं आपसे बहस नहीं करना चाहता हूं। मैं नहीं चाहता कि आप टॉवल पहने हुए मेरी पिटाई कर दें। उन्होंने इस सीन को बहुत अच्छे से निभाया। मैंने उन्हें कहा कि आप बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्शन एक्ट्रेस हैं। मुझे उनकी मेहनत पर बहुत गर्व है। उन्हें देखना बहुत प्रेरणादायक है।

विक्की ने 1 दिसंबर को ही रिलीज हो रही फिल्म ‘एनिमल’ से क्लैश के बारे में भी अपनी राय रखी। विक्की ने कहा कि जब दो ओपनिंग बैट्समैन मैदान पर उतरते हैं, जो एक ही टीम के लिए खेल रहे हैं। तब कोई नहीं कहता कि वो एक-दूसरे से मुकाबला कर रहे हैं, क्योंकि वो एक ही टीम के लिए खेल रहे होते हैं, तो हम भी हिंदी सिनेमा के लिए खेल रहे हैं।

विक्की ने इस बात को स्वीकार किया कि एक फिल्म अच्छा करेगी, जबकि दूसरी की रफ्तार थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन अंत में दोनों फायदे में रहेंगी। विक्की से पूछा गया कि कौनसी फिल्म अच्छा करेगी और किसकी शुरुआत धीमी होगी। इस पर विक्की ने कहा कि इस बात का फैसला ऑडियंस करेगी।

पंकज त्रिपाठी ने शेयर किए ‘मैं अटल हूं’ फिल्म से 4 नए पोस्टर

जबरदस्त प्रतिभा के धनी एक्टर पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कड़क सिंह' को लेकर चर्चा में हैं, जो 8 दिसंबर को ZEE5 पर रिलीज होगी। इसके अलावा पंकज की 'मैं अटल हूं' का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें पंकज देश के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन पर्दे पर उतारने वाले हैं। अब पंकज ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। साथ ही उन्होंने कुछ नई झलकियां भी शेयर की हैं।

उन्होंने आज मंगलवार (28 नवंबर) को अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर फिल्म से अपनी कुछ झलकियां साझा की हैं। पंकज ने चार पोस्टर जारी किए। इसके कैप्शन में पंकज ने लिखा, 'जिगर सोने का, इरादे फौलादी। कवि जिसने रचा नया इतिहास। देखिए 'मैं अटल हूं' 19 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में।' 'मैं अटल हूं' के डायरेक्टर रवि जाधव हैं और इसकी कहानी उत्कर्ष नैथानी ने लिखी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे