न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माता-पिता के साथ लालबागचा राजा पहुंचे विक्की भीड़ से घिरे, गणपति आराधना के लिए कपिल के घर पहुंचीं भारती

एक्टर विक्की कौशल बुधवार (20 सितंबर) देर रात गणेशोत्सव के दौरान मुंबई के लोकप्रिय लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। विक्की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Sep 2023 8:07:19

माता-पिता के साथ लालबागचा राजा पहुंचे विक्की भीड़ से घिरे, गणपति आराधना के लिए कपिल के घर पहुंचीं भारती

एक्टर विक्की कौशल बुधवार (20 सितंबर) देर रात गणेशोत्सव के दौरान मुंबई के लोकप्रिय लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। विक्की के पंडाल से कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिनमें वे भारी भीड़ के बीच फंसे हुए नजर आ रहे हैं। विक्की के साथ उनके माता-पिता वीना और शाम कौशल भी दर्शन करने पहुंचे थे। वीडियो में हरा कुर्ता पहने विक्की लोगों से घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिसकर्मी भी उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। विक्की को देखकर भीड़ काफी बेकाबू नजर आ रही है। हालांकि विक्की काफी शांत रहते हुए फैंस के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दिए। दूसरे वीडियो में विक्की मां का हाथ पकड़े हुए पंडाल के अंदर जा रहे हैं जबकि पिता उनके साथ चल रहे थे। उल्लेखनीय है कि विक्की ने पिछले दिनों जन्माष्टमी भी पब्लिक के बीच जाकर सेलिब्रेट की थी।

विक्की की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ शुक्रवार (22 सितंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में मानुषी छिल्लर, कुमुद मिश्रा, यशपाल शर्मा, मनोज पहावा, सादिया सिद्दीकी, अलका अमीन समेत कई कलाकार अहम रोल में हैं। इसके डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य हैं। विक्की अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। वे रोजाना इंटरव्यू में पत्नी कैटरीना कैफ, परिवार और फिल्मों की बातें बताकर फैंस के दिलों में छाए हुए हैं। उनकी पिछली फिल्म सारा अली खान के साथ ‘जरा हटके जरा बचके’ थी, जो सफल रही थी।

vicky kaushal,lalbaugcha raja,mumbai,bharti singh,sham kaushal,kapil sharma,mika singh,ganpati visarjan,ganpati darshan,the great indian family

भारती ने कपिल शर्मा के घर का वीडियो किया शेयर

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह कई सालों से लोगों को हंसाने का काम कर रही हैं। मनोरंजन जगत की अन्य हस्तियों की जैसे भारती भी इन दिनों गणेशजी की भक्ति में डूबी हुई हैं। भारती 10 दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान गणपति बप्पा की आराधना के लिए अपने साथी कलाकार कपिल शर्मा के घर पहुंचीं। उन्होंने इस दौरान का वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह कपिल के घर में नजर आ रही हैं।

भारती ने पीले रंग का सलवार-सूट पहना है। कपिल सिंपल और एथनिक ड्रेस में नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे से इस खास मौके पर मिलकर बेहद खुश हैं और साथ में बप्पा की पूजा की। बता दें कि कपिल के खास दोस्त मीका सिंह भी उनके घर पहुंचे थे। कपिल और मीका ढोल-नगाड़े बजाते दिखे। भारती ने भी अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया था और बुधवार को विदाई भी दी।

भारती ने मां, बेटा गोला के साथ मिलकर विधि-विधान के साथ अपने घर में गणेश विसर्जन किया। विसर्जन के पहले हुई आरती के दौरान भारती खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाईं। भारती ने कहा कि मैं पिछले कई सालों से बप्पा का अपने घर में स्वागत करती हूं। उन्हें विदाई देना मुझे बिल्कुल नहीं पसंद।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार