न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सैम बहादुर’ से विक्की कौशल का लुक आया सामने, शाहिद ने ‘फर्जी 2’ को लेकर यह बात की कंफर्म

पिछले दिनों विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई। अब विक्की को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Oct 2023 1:47:29

2 News : ‘सैम बहादुर’ से विक्की कौशल का लुक आया सामने, शाहिद ने ‘फर्जी 2’ को लेकर यह बात की कंफर्म

पिछले दिनों विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई। अब विक्की को अपनी अगली फिल्म ‘सैम बहादुर’ से काफी उम्मीदें हैं। विक्की ने आज गुरुवार (12 अक्टूबर) को अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जो फिल्म में उनके किरदार की झलक दिखाती है। इसमें विक्की भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का रोल प्ले करते दिखेंगे।

तस्वीर में विक्की सेना की वर्दी में एक लॉन में खड़े नजर आ रहे हैं। विक्की ने कैप्शन में लिखा-“जिंदगी उनकी, इतिहास हमारा अच्छी तरह से जीए गए जीवन के लिए! #सैमबहादुर।” कहा जा रहा है कि फिल्म का टीजर शुक्रवार को जारी किया जाएगा। डायरेक्टर मेघना गुलजार की यह फिल्म एक रियल लाइफ हीरो की कहानी पर बेस्ड है।

फिल्म में विक्की का एकदम डिफरेंट लुक देखने को मिलेगा। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गौरतलब कि साल 2015 की फिल्म ‘मसान’ में विक्की ने लीड रोल प्ले किया था। इसके बाद वे ‘राजी’, ‘संजू’, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘गोविंदा नाम मेरा’, ‘सरदार उधम’, ‘जरा हटके जरा बचके’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

शाहिद कपूर ने ‘फर्जी’ वेबसीरीज के माध्यम से ओटीटी पर किया था डेब्यू

एक्टर शाहिद कपूर ने हाल ही में ‘फर्जी 2’ वेबसीरीज में काम करने को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। शाहिद ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ‘फर्जी’ का दूसरा सीजन आएगा। मेरा मतलब है, उसको लेकर रिएक्शन अमेजिंग था। इसके अलावा जिस तरह से कहानी खत्म हुई, वह ओपन-एंडेड थी इसलिए बहुत कुछ होने की संभावना है, इसलिए ‘फर्जी 2’ होगी और अगर कुछ और भी हो जो मुझे पसंद है, मैं करूंगा।

लेकिन अभी तक, मैंने ओटीटी के लिए किसी भी चीज के लिए हां नहीं कहा है क्योंकि इस साल मेरी दो रिलीज थीं, इसलिए मैं अब थिएटर के लिए कुछ चीजें करने जा रहा हूं, लेकिन ‘फर्जी 2’ जरूर बनेगी। उल्लेखनीय है कि ‘फर्जी’ 8 एपिसोड में रिलीज हुई थी। इसमें साउथ अभिनेता विजय सेतुपति, केके मेनन, राशि खन्ना, भुवन अरोड़ा, अमोल पालेकर और रेजिना कैसेंड्रा भी थे।

विजय इसमें एक पुलिस वाले के किरदार में थे जबकि शाहिद ने ऐसे चोर का रोल निभाया था जिसने सबके होश उड़ा दिए थे। ‘फर्जी’ के साथ शाहिद और विजय ने ओटीटी स्पेस में डेब्यू किया था। शाहिद अब कृति सेनन के साथ एक फिल्म में दिखाई देंगे। ये फिल्म मैडॉक द्वारा बनाई गई है जो अगले साल आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार