न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विक्की और रश्मिका ने वेडिंग लुक में बिखेरी चमक, बर्थडे गर्ल कियारा पर सिद्धार्थ ने लुटाया भरपूर प्यार

इस समय एक्टर विक्की कौशल और साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना दोनों ही काफी सुर्खियों में हैं। खास बात ये है कि यह जोड़ी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 01 Aug 2024 2:21:37

2 News : विक्की और रश्मिका ने वेडिंग लुक में बिखेरी चमक, बर्थडे गर्ल कियारा पर सिद्धार्थ ने लुटाया भरपूर प्यार

इस समय एक्टर विक्की कौशल और साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना दोनों ही काफी सुर्खियों में हैं। खास बात ये है कि यह जोड़ी अब फिल्म ‘छावा’ में साथ चमक बिखेरती नजर आएगी। हालांकि इससे पहले ही फैंस को उन्हें एकसाथ देखने का मौका मिल गया। विक्की और रश्मिका इंडियन को बुधवार (31 जुलाई) को दिल्ली में कूत्यूर वीक 2024 के ग्रैंड फिनाले में देखा गया। वहां के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

रैंप पर दोनों वेडिंग लुक में दिखे। विक्की ने क्रीम रंग का शेरवानी सेट और रश्मिका ने रेशम, मखमल और जटिल कढ़ाई वाली ड्रेस पहनी थी। जोड़ी बेहद खूबसूरत लगी। विक्की ने रश्मिका को क्वीन बुलाया तो फैंस उनके जेस्चर की तारीफ के पुल बांध रहे हैं। मडोक फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'छावा' में विक्की ‘छत्रपति संभाजी महाराज’ की भूमिका में दिखेंगे। इसके लिए विक्की ने जिम में खूब पसीना बहाया है।

रश्मिका ‘संभाजी’ की पत्नी ‘येसुबाई भौंसले’ के रोल में होंगी। फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर हैं। इसमें अक्षय खन्ना, दिव्या दत्ता और आशुतोष राणा भी हैं। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी और इसकी बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ से टक्कर होगी। उल्लेखनीय है कि विक्की की फिल्म ‘बैड न्यूज’ इस समय सिनेमाघरों में लगी हुई है। फिल्म ने ठीक-ठाक बिजनेस कर लिया है और विक्की की तारीफ हो रही है। दूसरी ओर, रश्मिका की पिछली फिल्म 'एनिमल' थी। अब वह ‘द गर्लफ्रेंड’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह सलमान खान के साथ ‘सिकंदर’ शूट कर रही हैं।

पिछले साल विवाह बंधन में बंधे थे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने बुधवार (31 जुलाई) को अपना 33वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके लिए सोशल मीडिया पर बधाइयों और शुभकामनाओं का अंबार लग गया। कियारा के पति एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश करते हुए रोमांटिक नोट शेयर किया। सिद्धार्थ ने कियारा की बेहद खूबसूरत इमेज शेयर की, जिसमें वह व्हाइट ड्रेस में गुब्बारे की सजावट के पास खड़ी होकर प्यारी सी मुस्कान के साथ पोज दे रही हैं।

सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे लव, तस्वीर सब कुछ कह देती है। तुम सबसे अच्छी हो। यहां एक साथ कई और भी यादें हैं।” सिद्धार्थ ने अपनी पोस्ट में मशहूर सिंगर बी प्राक, जसलीन रॉयल और रोमी द्वारा गाए गए ट्रैक 'रांझा' का म्यूजिक भी एड किया। यह गाना साल 2021 की बायोग्राफिकल वॉर फिल्म 'शेरशाह' का है, जिसमें सिद्धार्थ और कियारा लीड रोल में थे। बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ की शादी 7 फरवरी 2023 को राजस्थान में स्वर्णनगरी के नाम से मशहूर जैसलमेर में हुई थी।

कियारा ने साल 2014 में फिल्म 'फगली' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। कियारा जल्द ही साउथ इंडियन एक्टर राम चरण के साथ पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आएंगी। फिल्म के मेकर्स ने कियारा के जन्मदिन पर उनका लुक जारी किया था। कियारा के पास ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' और रणवीर सिंह की 'डॉन 3' भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क