न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कॉफी विद करण 8 : विक्की कौशल ने शादी से एक दिन पहले किया था कैटरीना कैफ को प्रपोज, कियारा ने भी किया खुलासा

OTT पर टेलीकास्ट होने वाला चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 8’ इन दिनों चर्चाओं में है। इसमें एक से बढ़कर एक सितारों की जोड़ियां नजर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Dec 2023 1:14:35

कॉफी विद करण 8 : विक्की कौशल ने शादी से एक दिन पहले किया था कैटरीना कैफ को प्रपोज, कियारा ने भी किया खुलासा

OTT पर टेलीकास्ट होने वाला चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 8’ इन दिनों चर्चाओं में है। इसमें एक से बढ़कर एक सितारों की जोड़ियां नजर आ चुकी है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे शो के ताजा एपिसोड में विक्की कौशल और कियारा आडवाणी की जोड़ी पहुंची। दोनों ने निजी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए। उन्होंने अपनी मैरिड लाइफ पर खुलकर बात की। विक्की ने खुलासा किया कि उन्होंने कैटरीना कैफ को शादी से एक दिन पहले ही प्रपोज किया था।

ये सुनकर शो के होस्ट करण जौहर और कियारा दोनों चौंक गए। विक्की ने बताया कि मैंने कभी ऐसे कैटरीना को पूरे सेटअप के साथ प्रपोज नहीं किया था। हां चीजें जैसे हो रही थी बस वो एन्जॉय कर रहे थे और शादी का डिसीजन लिया। वेडिंग वैन्यू पर भी पहुंच गए। फिर मुझे किसी ने कहा कि अगर तू तरीके से प्रपोज नहीं करेगा तो सारी जिंदगी सुनेगा। इसके बाद शादी से महज एक दिन पहले मैंने एक स्पेशल डिनर प्लान किया और तरीके से ऑफिशियली कैटरीना को प्रपोज किया।

कियारा ने खुलासा किया कि इसी शो के पिछले सीजन में जब सिद्धार्थ मल्होत्रा और विक्की साथ आए थे, उससे कुछ ही दिन पहले सिद्धार्थ ने मुझे रोम में प्रपोज किया था। इस पर करण ने कहा कि ये बात मुझे भी पता थी। कियारा ने बताया कि मैं उस वक्त सिद्धार्थ और उनकी फैमिली के साथ ट्रिप पर गई थीं। मुझे अंदाजा था कि सिड प्रपोज करेंगे लेकिन इतने ड्रामेटिक अंदाज से करेंगे ये नहीं पता था।

शादी के बाद विक्की की लाइफ में आया यह बदलाव, कियारा को इस बात से होता है तनाव

शो में शादी के बाद जिंदगी में आए बदलाव पर विक्की ने कहा कि अब दोनों की दिनचर्या दोनों मिलकर तय करते हैं, जिससे वे एक-दूसरे के लिए समय निकाल सकें। शादी के 10-15 दिन बाद एहसास होता है कि आपको एक-दूसरे के लिए समय नहीं मिला। इसलिए आपको साथ में बैठकर योजना बनानी पड़ती है। आपको समझना होता है कि यह कोई 9 to 5 काम नहीं है।

आपकी शनिवार-रविवार छुट्टी नहीं है। रैपिड फायर राउंड में कियारा ने बताया कि वह सिद्धार्थ के बारे में क्या पसंद, क्या सहन और क्या नापसंद करती हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वे लोगों को अहमियत देते हैं, मुझे वो पसंद है। उनके बारे में मुझे सहन ये करना पड़ता है कि तैयार होते वक्त वह मुझे बहुत तनाव देते हैं।

वह तैयार नहीं होते हैं और मैं तनाव महसूस करने लगती हूं। नापसंद करने वाली उनमें कोई बात नहीं है। उल्लेखनीय है कि विक्की और कैटरीना की शादी 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में हुई थी। इसी तरह कियारा और सिद्धार्थ भी राजस्थान में ही विवाह बंधन में बंधे। उनकी शादी इसी साल 7 फरवरी को जैसलमेर में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे