न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं रहे ‘मैंने प्यार किया’ और ‘बाजीगर’ जैसी फिल्मों के गाने लिखने वाले मशहूर गीतकार देव कोहली

फिल्मी दुनिया से एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर कवि और गीतकार देव कोहली का निधन हो गया। देव ने 81 की उम्र में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Aug 2023 1:29:33

नहीं रहे ‘मैंने प्यार किया’ और ‘बाजीगर’ जैसी फिल्मों के गाने लिखने वाले मशहूर गीतकार देव कोहली

फिल्मी दुनिया से एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर कवि और गीतकार देव कोहली का निधन हो गया। देव ने 81 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। देव के स्पोक्सपर्सन प्रीतम शर्मा ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोहली जी पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट थे।

शनिवार (26 अगस्त) तड़के उन्होंने नींद में अपनी आखिरी सांस ली। देव का अंतिम संस्कार आज ही मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा। देव ने राम लक्ष्मण, अनु मलिक, आनंद-मिलिंद और आनंद राज आनंद सहित कई दिग्गज संगीतकारों के साथ काम किया। देव ने सलमान खान की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' के गीत लिखे थे।

अपने करिअर के दौरान देव ने ‘बाजीगर’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘शूट आउट एट लोखंडवाला’, ‘टैक्सी नंबर 911’, ‘जुड़वा 2’, ‘मुसाफिर’ जैसी 100 से ज्यादा फिल्मों के लिए गाने लिखे। उन्होंने आखिरी गाना एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘रज्जो’ का ‘मेरे दिल की ट्रेन बुलाती है’ लिखा था।

veteran lyricist dev kohli,dev kohli,lyricist dev kohli,dev kohli death,dev kohli maine pyar kiya,dev kohli baazigar

रावलपिंडी में हुआ था देव कोहली का जन्म, 1969 में शुरू किया करिअर

देव का जन्म 2 नवंबर 1942 को पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुआ था। वे 1949 में दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने अपना बचपन देहरादून में गुजारा। देव ने करिअर की शुरुआत साल 1969 में फिल्म ‘गुंडा’ से की थी। देव को शाहरुख की फिल्म बाजीगर का ‘ये काली काली आंखें’ गाना लिखने पर फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। इस फिल्म के संगीतकार अनु मलिक और देव कोहली के बीच अच्छी दोस्ती थी।

अनु उनके फटाफट गाने लिखने की कला से काफी प्रभावित रहते थे। जिंदादिल इंसान देव गाना लिखने में इतने माहिर थे कि सिर्फ 2-3 मिनट में ही मुखड़ा लिखकर तैयार कर लेते थे। यहां तक कि कई बार सिर्फ कुछ घंटों में ही स्टूडियो में पूरा गाना लिख दिया करते थे।

कई ऐसे गाने हैं जो उन्होंने एक बार में ही लिख दिए। उल्लेखनीय है कि यह लगातार तीसरा दिन है जब मनोरंजन जगत ने कोई अव्वल दर्जे का फनकार खोया हो। 24 अगस्त को 81 वर्षीय एक्ट्रेस सीमा देव और 25 अगस्त को 53 वर्षीय मिलिंद सफई का निधन हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार