न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पिता के साथ चौथी फिल्म करेंगे वरुण धवन, इस एक्ट्रेस ने 500K फॉलोअर्स होने पर यूं जताई खुशी

एक्टर वरुण धवन ने अपना करिअर साल 2012 में आई करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से शुरू किया था। वरुण को बॉलीवुड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Dec 2023 1:50:31

2 News : पिता के साथ चौथी फिल्म करेंगे वरुण धवन, इस एक्ट्रेस ने 500K फॉलोअर्स होने पर यूं जताई खुशी

एक्टर वरुण धवन ने अपना करिअर साल 2012 में आई करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से शुरू किया था। वरुण को बॉलीवुड में एक दशक से भी ज्यादा हो गया है और उन्होंने इस दौरान कई प्रकार के रोल किए हैं। फिर भी उन्हें कॉमेडी फिल्मों के लिए कुछ ज्यादा ही पसंद किया गया। वरुण अपने पिता मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन के साथ ‘मैं तेरा हीरो’, ‘जुड़वा 2’ और ‘कुली नं 1’ जैसी सफल कॉमेडी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

अब फैंस के लिए खुशखबरी है कि यह बाप-बेटे की जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी होगी। इसकी शूटिंग अगले साल अप्रैल से शुरू की जाएगी। फिल्म में वरुण के अलावा 2 और हीरो तथा 2 हीरोईन भी रहेंगी। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार वरुण ने यह फिल्म साइन कर ली है। सूत्र के हवाले से बताया गया है कि डेविड पिछले कुछ महीनों से एक अच्छे आइडिया की तलाश में थे। अब उन्हें एक आइडिया पसंद आ गया है। इस फिल्म को रमेश तौरानी प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म टिप्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनेगी।

फिल्म की शूटिंग भारत के साथ विदेश की कुछ चुनिंदा लोकेशन पर होगी। बता दें कि डेविड ने गोविंदा के साथ कई एक से बढ़कर एक कॉमेडी फिल्में बनाई हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। ये फिल्में एंटरटेनमेंट का फुल डोज थीं। दूसरी ओर, वरुण इन दिनों एक फिल्म की तैयारी में लगे हुए हैं, जो 31 मई 2024 को रिलीज होगी। फिल्म को मुराद खेतानी और एटली मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई ‘बवाल’ थी।

जीनत अमान ने फैंस के लिए लिखा लंबा-चौड़ा नोट

एक्ट्रेस जीनत अमान (72) ने 70-80 के दशक में कई शानदार फिल्मों में काम किया। फैंस उनकी खूबसूरती और एक्टिंग पर मर मिटते थे। जीनत ज्यादातर ग्लैमरस रोल में दिखीं। पिछले कुछ समय से जीनत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही उनके इंस्टाग्राम पर 500K (5 लाख) फॉलोअर्स हो गए। जीनत ने यह खास आंकड़ा छूने पर खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट शेयर की है।

जीनत ने लिखा- “मेरा रोमियो कहीं दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन मैंने देखा कि मेरी प्रोफाइल पर टिकर चुपचाप 500k फॉलोअर्स की संख्या को पार कर गया है। यह मेरे लिए बिल्कुल असाधारण है कि मैं इस पेज के माध्यम से आप में से हजारों लोगों से जुड़ सकती हूं। यह मेरे लिए और निस्संदेह मेरे करिअर के लिए एक स्फूर्तिदायक अनुभव रहा है। इन पिछले महीनों में मैंने सोशल मीडिया के कई धोखे भी देखे हैं।

इसलिए जब मैं आपके प्यार के लिए आपको धन्यवाद दूंगी, तो मैं सबसे पहले कहूंगी – सोशल मीडिया को बहुत गंभीरता से न लें। यह इतना शक्तिशाली उपकरण है। इसका उपयोग आपको प्रेरित करने, मनोरंजन करने और कनेक्ट करने के लिए करें। अपनी असुरक्षाओं को बढ़ावा देने, अपनी ईर्ष्या को प्रज्वलित करने या अपने जहर को इंजेक्ट करने के लिए नहीं। अब, यदि मैं अपनी कृतज्ञता की सीमा व्यक्त न करूँ तो यह गलत होगा।

हमारा समुदाय और उसका विकास पूरी तरह से प्रामाणिक और जैविक रहा है। और मुझे जो प्यार मिला है वह जबरदस्त है। अपनी यादें, कहानियां और प्रशंसा मेरे साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से साझा करने के लिए धन्यवाद। मैं आपसे सम्मानित और प्रसन्न हूं।” बता दें कि जीनत ने 1985 में एक्टर मजहर खान के साथ शादी की थी। उनके दो बेटे अजान और जहान खान हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम