न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वरुण धवन की बेटी लारा को चलने में परेशानी, एक्टर ने छलका दर्द, बताई वजह

वरुण धवन ने अपनी बेटी लारा की चलने में दिक्कत होने का खुलासा किया। बताया कि लारा को DDH है और कैसे हुआ उनका इलाज। पेरेंट्स के लिए भी दी खास अपील।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 28 Mar 2026 8:01:58

वरुण धवन की बेटी लारा को चलने में परेशानी, एक्टर ने छलका दर्द, बताई वजह

वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल ने 2024 में अपनी बेटी लारा का स्वागत किया। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और फिल्म प्रोजेक्ट्स के लिए चर्चा में रहने वाले वरुण इस बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। आमतौर पर अपनी बेटी के बारे में ज्यादा बात न करने वाले वरुण ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को चलने में दिक्कत होती है और इसके पीछे एक चिकित्सकीय वजह है।

लारा को क्यों होती है चलने में परेशानी

हाल ही में हुए शो बी ए मैन, यार! के एपिसोड में वरुण ने खुलासा किया कि उनकी बेटी को DDH (डेवलपमेंटल डिसप्लेसिया ऑफ द हिप) है। इस कंडीशन की वजह से लारा सही ढंग से चल या दौड़ नहीं पाती। वरुण ने बताया कि जब लारा 1.5 साल की थी, तभी इसका पता चला। उन्होंने कहा,

"मेरी बेटी का हिप सॉकेट सही से फिट नहीं था। एक पैर लंबा और दूसरा छोटा हो गया, जिससे चलने में दिक्कत होती थी। इससे आर्थराइटिस या स्लिप डिस्क जैसी समस्याएँ जल्दी हो सकती हैं।"

वरुण ने आगे बताया कि लारा को एक प्रोसीजर के माध्यम से हिप सही कर दी गई थी। हालांकि उन्हें सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन 2.5 महीने तक स्पाइका कास्ट में रहना पड़ा। इसके दौरान उन्हें एनेस्थीसिया भी दिया गया। वरुण ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए काफी भावुक और चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने यह भी कहा कि इंडिया में इस कंडीशन के बारे में Awareness कम है, इसलिए उन्होंने इसे फैंस के साथ साझा किया।

पेरेंट्स के लिए वरुण की खास अपील

वरुण ने माता-पिता से कहा कि वे अपने बच्चों के मूवमेंट पर ध्यान दें। यदि बच्चों के शुरुआती डेवलपमेंट में कुछ असामान्य लगे तो तुरंत पीडियाट्रिशियन से सलाह लें। वरुण ने फैंस से आग्रह किया कि वे उन्हें सिर्फ हमदर्दी की नजर से न देखें, बल्कि यह संदेश बच्चों के स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए साझा किया गया है।

बेटी के जन्म के बाद वरुण में आए बदलाव

वरुण और नताशा ने 2021 में शादी की थी। नताशा ने 3 जून 2024 को मुंबई के एक अस्पताल में लारा को जन्म दिया। वरुण ने इंस्टाग्राम पर बेटी के जन्म की खबर साझा की थी। एक्टर ने बताया कि पिता बनने के बाद उनका स्वभाव और भी नरम हो गया है। अब वह अपनी बेटी की हर इच्छा पूरी करने के लिए पूरी तरह तैयार रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती