न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

50 भाषाएं, 120+ देश और 1500 आवाजें! 'वाराणसी' को ग्लोबल बनाने में जुटे एसएस राजामौली

एसएस राजामौली की वाराणसी 50 भाषाओं में डब होगी। 1500 से ज्यादा वॉइस सैंपल लिए जाएंगे और फिल्म 120 से ज्यादा देशों में रिलीज होगी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 23 Aug 2026 12:22:37

50 भाषाएं, 120+ देश और 1500 आवाजें! 'वाराणसी' को ग्लोबल बनाने में जुटे एसएस राजामौली

एसएस राजामौली की अगली फिल्म 'वाराणसी' को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर इस फिल्म को दुनिया के अलग-अलग बाजारों तक पहुंचाने की योजना है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को 50 भाषाओं में डब किया जाएगा और इसकी रिलीज 120 से ज्यादा देशों में प्रस्तावित है। खास बात यह है कि अलग-अलग भाषाओं के वर्जन में किरदारों की भावनाएं और अभिनय का असर बरकरार रखने के लिए मेकर्स AI-generated voices के बजाय वास्तविक कलाकारों की आवाजों का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

हर भाषा में बरकरार रहेगा किरदारों का इमोशन

'वाराणसी' की डबिंग को लेकर एसएस राजामौली का फोकस सिर्फ संवादों का दूसरी भाषा में रूपांतरण करने पर नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्ममेकर चाहते हैं कि भाषा बदलने के बावजूद कलाकारों की परफॉर्मेंस, आवाज में मौजूद भावनाएं और किरदार की शख्सियत दर्शकों तक उसी प्रभाव के साथ पहुंचे।

इसी वजह से अलग-अलग भाषाओं के लिए रियल वॉइस आर्टिस्ट चुने जाएंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि फाइनल आवाजों का चयन करने से पहले 1500 से ज्यादा कलाकारों के वॉइस सैंपल लिए जाएंगे।

AI की जगह इंसानी आवाज पर भरोसा

'वाराणसी' के लिए डबिंग प्रक्रिया में AI-generated voice का इस्तेमाल नहीं करने की बात सामने आई है। इससे पहले भी फिल्म की पहली झलक को लेकर AI के इस्तेमाल से जुड़ी खबरों को एसएस राजामौली खारिज कर चुके हैं। उन्होंने उस काम से जुड़े कलाकार के योगदान को महत्वपूर्ण बताया था।

अब डबिंग को लेकर भी फिल्ममेकर की प्राथमिकता रियल कलाकारों की आवाज बताई जा रही है। मकसद यह है कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फिल्म देखने वाले दर्शकों को केवल अनुवादित संवाद नहीं, बल्कि किरदारों की पूरी परफॉर्मेंस का अनुभव मिले।

50 भाषाओं और 120 से ज्यादा देशों में पहुंचेगी फिल्म

'वाराणसी' को बड़े इंटरनेशनल स्केल पर रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म के तेलुगू, तमिल, हिंदी, मलयालम के साथ बंगाली, फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन, अरेबिक और कोरियन सहित कई भाषाओं में आने की जानकारी दी गई है।

फिल्म की रिलीज डेट 7 अप्रैल 2027 तय है। फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है, जिसमें महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के किरदारों की झलक देखने को मिली थी।

महेश बाबू बने हैं रूद्र

फिल्म में महेश बाबू रूद्र की भूमिका में नजर आएंगे। फर्स्ट लुक में उन्हें नंदी पर बैठे और हाथ में त्रिशूल लिए दिखाया गया था। वहीं प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी का किरदार निभा रही हैं और उनके फर्स्ट लुक में वह साड़ी पहने बंदूक चलाती नजर आई थीं।

पृथ्वीराज सुकुमारन भी फिल्म का हिस्सा हैं और वह कुंभ की भूमिका निभा रहे हैं।

'आरआरआर' के बाद एसएस राजामौली की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से उत्सुकता है। फिल्म के फर्स्ट लुक को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब 50 भाषाओं में डबिंग और 120 से ज्यादा देशों में रिलीज की तैयारी 'वाराणसी' के इंटरनेशनल स्केल को और बड़ा बनाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत