न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर के वैभव गुप्ता ने जीता ‘इंडियन आइडल 14’ का खिताब, जानें क्या-क्या मिला, इन 2 हीरो के लिए गाने की इच्छा

सोनी टीवी के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के 14वें सीजन का खिताब कानपुर के वैभव गुप्ता ने जीत

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Mar 2024 11:45:49

कानपुर के वैभव गुप्ता ने जीता ‘इंडियन आइडल 14’ का खिताब, जानें क्या-क्या मिला, इन 2 हीरो के लिए गाने की इच्छा

सोनी टीवी के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के 14वें सीजन का खिताब कानपुर के वैभव गुप्ता (26) ने जीत लिया है। इसके फाइनल का टेलीकास्ट रविवार (3 मार्च) को हुआ। फिनाले में वैभव को शुभदीप दास, अनन्या पाल, आद्या मिश्रा, अंजना पद्मनाभन और पीयूष पवार से कड़ी टक्कर मिली। वैभव को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपए की प्राइज मनी और एक न्यू ब्रैंड कार मिली।

शो के फर्स्ट रनर अप रहे सुभादीप दास चौधरी को पुरस्कार राशि के रूप में 5 लाख, दूसरे रनर अप पीयूष पंवार को 5 लाख और तीसरी रनर अप अनन्या को 3 लाख रुपए मिले। शो के जज सिंगर श्रेया घोषाल, सिंगर कुमार सानू और सिंगर व म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी थे। फिनाले में सिंगर नेहा कक्कड़ और सिंगर सोनू निगम स्पेशल गेस्ट थे।

सोनी टीवी के ऑफिशियल हैंडल पर वैभव का वीडियो पोस्ट कर लिखा गया है, “इंडियन आइडल सीजन 14 के हैं कानपुर के छोटे सेठजी-वैभव गुप्ता।” बता दें कि वैभव बचपन से ही गाने का शौक रखते थे। वैभव ने क्लासिकल सिंगिंग की ट्रेनिंग ले रखी है। सोशल मीडिया पर वैभव को यूजर्स की ओर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

वैभव के हिसाब से 90 का दशक था संगीत का सबसे सुरीला दौर

विजेता बनने के बाद वैभव ने मीडिया से बात की। वैभव ने कहा कि मुझे अभी कितना अच्छा लग रहा है इस भावना को मैं शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाऊंगा। मैं अब फिल्मों के लिए गाना चाहता हूं। सलमान खान और रणवीर सिंह मेरे पसंदीदा कलाकार हैं। मेरा सपना है कि मैं उनके लिए प्लेबैक सिंगिंग करूं। 90 का दशक संगीत के लिए सबसे सुरीला दौर रहा है। मैं अपनी गायकी से उसी मिठास को वापस लाना चाहता हूं। आज के युवा किशोर कुमार को फिर से सुनने लगे हैं।

संगीत के साथ नए प्रयोग होने लगे हैं। मैं खुश हूं कि मैं इस दौर का हिस्सा हूं। मेरे लिए 'इंडियन आइडल 14' का सफर बेहद रोमांचक रहा। जब महेश भट्ट आए थे और उन्होंने मेरी गायकी को सुनकर सीटी बजाई थी तो वह पल मेरे लिए बहुत खास था। मैं अब और बेहतर काम करना चाहता हूं। मैं अपना म्यूजिक वीडियो लाना चाहूंगा जिसका संगीत मधुर हो। मैंने ऑलरेडी इसके लिए सोचना शुरू कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम