न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हुईं उर्वशी, शिल्पा ने BB OTT 3 को लेकर अनिल पर कसा तंज

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। फिलहाल उनके फैंस के लिए चिंता में डालने वाली खबर है। उर्वशी अस्पताल में भर्ती हैं। बताया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Jul 2024 2:11:14

2 News : शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हुईं उर्वशी, शिल्पा ने BB OTT 3 को लेकर अनिल पर कसा तंज

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। फिलहाल उनके फैंस के लिए चिंता में डालने वाली खबर है। उर्वशी अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि एक तेलुगू मूवी की शूटिंग के दौरान उर्वशी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें काफी चोट आई है। उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है जिसके बाद उन्हें तत्काल हैदराबाद के एक हॉस्पिटल ले जाया गया। उनका उपचार चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्वशी तमिल एक्टर नंदामुरी बालकृष्ण की अपकमिंग फिल्म 'NBK 109' के लिए शूटिंग कर रही थीं।

एक एक्शन सीक्वेंस को शूट करते हुए उर्वशी चोटिल हो गईं। उर्वशी की टीम ने उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर की पुष्टि की है और जानकारी दी है कि उन्हें 'भयानक' फ्रैक्चर हुआ है। इसके कारण उर्वशी दर्द से परेशान हैं। इलाज के बाद वह शूटिंग पर लौटेंगी। अभी तक उर्वशी के परिवार या उनकी टीम की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और ना ही सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई अपडेट दिया गया है। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

बता दें कि ‘NBK 109’ में बॉबी देओल, प्रकाश राज और दुलकर सलमान के भी अहम रोल हैं। बॉबी कोल्ली फिल्म के डायरेक्टर हैं। फिल्म अक्टूबर में रिलीज हो सकती है। पिछले साल नवंबर में इसकी शूटिंग शुरू हुई थी। उर्वशी की एक और फिल्म ‘दिल है ग्रे’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा उनके पास एक और फिल्म ‘ब्लैक रोज’ है। उर्वशी बॉलीवुड के साथ साउथ में भी खूब काम कर रही हैं। वह हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘JNU’ यानी ‘जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी’ में भी नजर आई थीं।

urvashi rautela,actress urvashi rautela,urvashi injured,urvashi fracture,nbk 109 movie,urvashi shooting,Shilpa Shinde,actress shilpa shinde,anil kapoor,Salman Khan,bigg boss ott 3,bb ott 3

एक्स कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे ने ‘बिग बॉस’ का मतलब बताया सलमान खान

सुपरस्टार सलमान खान और टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस’ को एक-दूसरे का पर्याय माना जाता है। सलमान ने अधिकतर सीजन में इस शो की मेजबानी की है। यानी उनके बगैर शो की कल्पना करना भी बेमानी लगता है, लेकिन इस दफा ‘बिग बॉस ओटीटी’ में वे नजर नहीं आ रहे हैं। उनकी जगह बॉलीवुड के एक और दिग्गज वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर शो को होस्ट कर रहे हैं।

फैंस के साथ शो के कंटेस्टेंट रह चुके सेलेब्रिटी सलमान को मिस कर रहे हैं। अब ‘बिग बॉस’ का हिस्सा रह चुकीं शिल्पा शिंदे ने इशारे में कहा है कि अनिल की होस्टिंग में वो मजा नहीं है जो सलमान में है। शिल्पा हाल ही में मुंबई में पैप्स से बात कर रही थीं। उनसे पूछा गया कि क्या वह ‘बिग बॉस’ देख रही हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया, “होस्ट नहीं है तो मजा नहीं है” शिल्पा का इशारा सलमान की तरफ था। फिर शिल्पा ने कहा, “झकास वालों की अपनी अलग जगह है। बाकी, बिग बॉस बोले तो भाई (सलमान खान) ही हैं।”

शिल्पा इन दिनों रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ की शूटिंग में बिजी हैं। शो से हाल ही में उनका प्रोमो जारी किया गया था, जिसमें शिल्पा स्टंट करते हुए नजर आईं। शिल्पा ने ‘भाभीजी घर पर हैं’ में ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाकर खूब शौहरत बटोरी थी। उन्होंने कुछ समय बाद शो छोड़ दिया था और फिर बाद में ‘बिग बॉस’ में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क