उर्फी जावेद ने टॉपलेस होकर बदन पर लपेटा बिजली का तार, लुक देख लोग बोले - Switch chalu kare
उर्फी जावेद की उम्र महज 25 साल है और वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, फैंस को भी हर दिन उर्फी के लेटेस्ट एक्सपेरिमेंट्स हैरान कर देते है। दरअसल, अपने काम से ज्यादा उर्फी अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से ही खबरों में होती हैं। कभी जूट के बोरे से कपड़े बना लेती हैं तो कभी शीशे के तो कभी सिर्फ फोटो लगाकर कपड़े बना लेती
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Thu, 23 Jun 2022 2:12:55
उर्फी जावेद की उम्र महज 25 साल है और वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, फैंस को भी हर दिन उर्फी के लेटेस्ट एक्सपेरिमेंट्स हैरान कर देते है। दरअसल, अपने काम से ज्यादा उर्फी अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से ही खबरों में होती हैं। कभी जूट के बोरे से कपड़े बना लेती हैं तो कभी शीशे के तो कभी सिर्फ फोटो लगाकर कपड़े बना लेती हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पहले तो वो नीले तार के साथ नजर आ रही हैं लेकिन पलक झपकते ही उन्होंने उसी तार की ड्रेस भी बना ली। उर्फी ने ब्लू कलर के बिजली के तारों को अपनी बॉडी पर लपेटकर शानदार कट आउट शॉर्ट ड्रेस बनाई है।