साइकिल चलाते हुए निकली चेन, उर्फी ने उसी की बना ली ड्रेस, वीडियो देख लोग बोले - 'इसे भी क्यों पहना'
उर्फी जावेद अपने एक्सपेरिमेंटल कपड़ों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। इस बार उर्फी ने साइकिल की चेन से बनी ड्रेस डिजाइन की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Fri, 09 Dec 2022 5:16:31
उर्फी जावेद अपने एक्सपेरिमेंटल कपड़ों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। इस बार उर्फी ने साइकिल की चेन से बनी ड्रेस डिजाइन की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उर्फी जावेद ने आज यानी शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ये नया वीडियो शेयर किया है। वीडियो की शुरूआत में आप देख सकते हैं कि उर्फी खाकी कलर की शॉर्ट स्कर्ट और मैचिंग क्रॉप टॉप पहने सड़क पर साइकिल चला रही हैं। अचानक उनकी साइकिल की चेन टूट जाती है। पहले तो उर्फी उस चेन से खेलती हुई दिखाई दीं लेकिन अचानक वो उसी चेन से बनी ड्रेस को पहन लेती है। अब उर्फी का ये लुक देख हर कोई हैरान है क्योंकि कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता था कि उर्फी इस बार साइकिल की चेन से ही ड्रेस बना डालेंगी।