न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अर्जुन कपूर की जबरदस्त दीवानी हैं उर्फी जावेद, बताईं बातें, कंगना के खिलाफ इसलिए हुईं साजिशें

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी ने ‘बिग बॉस ओटीटी’ के पहले सीजन में चुनौती पेश की थी। उर्फी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 24 Aug 2024 7:54:05

2 News : अर्जुन कपूर की जबरदस्त दीवानी हैं उर्फी जावेद, बताईं बातें, कंगना के खिलाफ इसलिए हुईं साजिशें

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी ने ‘बिग बॉस ओटीटी’ के पहले सीजन में चुनौती पेश की थी। उर्फी अपने अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस और बिंदास अंदाज से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। उर्फी का शो ‘फॉलो कर लो यार’ हाल ही में रिलीज हुआ है और इसे लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। इसमें ऑरी, संदीप खोसला, सान्या मल्होत्रा और मुनव्वर फारूकी सहित कई सेलेब्स नजर आएंगे। यह शो 9 एपिसोड की एक सीरीज है, जिसे संदीप कुकरेजा ने डायरेक्ट किया है।

इस बीच उर्फी ने एक्टर अर्जुन कपूर के प्रति अपने गहरे आकर्षण को जाहिर किया है। उर्फी ने ‘गलाटा इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में माना कि अर्जुन उनके बड़े सेलिब्रिटी क्रश हैं और वह उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके डाउन टू अर्थ नेचर की भी बहुत बड़ी फैन हैं| उर्फी ने कहा कि मैं अर्जुन से पार्टी में दो बार मिली हूं और मैं उनके सामने बहुत नर्वस हो जाती हूं। उर्फी ने मजाक में कहा कि मेरे दिमाग में अर्जुन के साथ कई बातें चलती हैं जो शायद वे सोच भी नहीं सकते।

मैं और मेरी बहन अर्जुन को लेकर कई बार आपस में लड़ चुकी हैं। साल 2012 में मैंने ‘इश्कजादे’ फिल्म देखी थी। उस वक्त मैं और मेरी बहन झगड़ते थे कि अर्जुन मेरा है। वे वाकई में बहुत क्यूट हैं। वैसे मैं अब प्यार पर भरोसा नहीं करती हूं। एक बार मैंने एक एक्टर को पसंद किया और उनके साथ दो दिन बातचीत की। लेकिन जब उस एक्टर ने कहा कि उसे सिर्फ सेक्स की चाहत है और रिलेशनशिप में नहीं पड़ना है, तो मैंने उससे संपर्क तोड़ लिया।

urfi javed,social media sensation urfi javed,uorfi javed,arjun kapoor,follow kar lo yaar,urfi arjun,bigg boss ott 1,kangana ranaut,actress kangana ranaut,emergency movie,kangana emergency

कंगना रनौता ने ‘इमरजेंसी’ फिल्म की कास्टिंग को लेकर किया खुलासा

एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। यह 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कंगना फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर काफी मेहनत की थी। इसके लिए वह एक परफेक्ट टेलेंट को कास्ट करना चाहती थी लेकिन इसमें उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कंगना ने कहा कि मेरी फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो गई थी।

जब इसकी कास्टिंग का समय आया तो मैं काफी ज्यादा डर गई थी। मुझे ऐसा लगा कि हमारे पास में बहुत कम अच्छे एक्टर्स हैं। लेकिन कुछ अच्छे एक्टर्स ओटीटी की वजह से व्यस्त चल रहे हैं। जब 2022 में हमने फिल्म की शुरुआत की थी तो ओटीटी की वजह से हमको एक्टर्स की डेट मिलना बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया था। मैं बहुत डर गई थी कि 1 साल मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट को दे दिया। अगर इसके लिए सही कास्ट नहीं मिल पाई तो मैं क्या करूंगी।

सौभाग्य से मुझे बेहतरीन कलाकार मिल गए जो मेरे साथ में इस प्रोजेक्ट में जुड़े भी। मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि मुझे सतीश कौशिक, अनुपम खेर, मिलिंद सोमन और श्रेयस तलपड़े जैसे बेहतरीन कलाकार मिले। मेरे खिलाफ काफी साजिशें हुई। मैं जिन भी एक्टर्स से संपर्क करती थी उनको बुलाकर कहा जाता था कि वह मेरे साथ में काम नहीं करें। कास्टिंग डायरेक्टर और DOP ने भी मेरे साथ में काम करने से मना कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री