उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वह अपनी खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके बोल्ड और सिजलिंग अवतार को काफी पसंद किया जाता हैं। इस बीच उर्फी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो जहा जिसमें वे पैपराजी पर भड़कती हुईं नजर आ रही है। उन्होंने पैपराजी को कहा मैं आपकी इज्जत करती हूं तो आप बदले में ये बोल रहे हैं।
दरअसल, एक्ट्रेस हाल ही में मुंबई में एक इवेंट पर पहुंचीं, जहां उन्होंने ग्रीन कलर की बैकलेस ड्रेस पहनी थी। उनके इस लुक को देखकर पैपराजी में मौजूद एक शख्स ने भद्दा कॉमेंट कर दिया। एक्ट्रेस के लुक को लेकर किसी पैपराजी ने कहा आज तो ढंग के कपड़े पहन लेती है। बस फिर देर किस बात की थी, उर्फी जावेद को गुस्सा आ गया। उन्होंने लताड़ लगाते हुए पैपराजी को खरी-खोटी सुनाई। उर्फी जावेद ने कहा कि मैं आप लोगों को इज्जत देती हूं, अच्छी तरह बात करती हूं, इसका मतलब यह नहीं कि मैं यह डिजर्व करती हूं।














