न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रामचरण-उपासना ने बेटी के साथ मनाया वरलक्ष्मी व्रतम, ‘कुशी’ फिल्म ने पहले दिन की जबरदस्त कमाई

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कपल राम चरण और उपासना कामिनेनी को कुछ समय पहले ही माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Sep 2023 12:10:14

रामचरण-उपासना ने बेटी के साथ मनाया वरलक्ष्मी व्रतम, ‘कुशी’ फिल्म ने पहले दिन की जबरदस्त कमाई

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कपल राम चरण और उपासना कामिनेनी को कुछ समय पहले ही माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अब उन्होंने बेटी क्लिन कारा के साथ पहला वरलक्ष्मी व्रतम सेलिब्रेट किया। इसकी तस्वीर भी सामने आई है। दरअसल उपासना ने बेटी के साथ इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो शेयर की है। इसमें उपासना बेटी को गोद में लेकर मंदिर के सामने कैमरे के लिए पोज दे रही हैं।

उपासना ने रेड कलर का सूट पहना है, जबकि उनकी बेटी व्हाइट लहंगे में दिख रही है। दो महीने की क्लिन लहंगा-चोली और दुपट्टे में बहुत प्यारा लग रही है। हालांकि उपासना ने उसके चेहरे को इमोजी से छुपा दिया है। इन दिनों अधिकतर स्टार अपने बच्चों को सोशल मीडिया पर कुछ इसी तरह से पेश कर रहे हैं।

उपासना ने कैप्शन में लिखा, "मैं इससे ज्यादा और कुछ नहीं मांग सकती। मेरी क्लिन कारा के साथ मेरा पहला वरलक्ष्मी व्रतम।" बता दें कि राम चरण ने उपासना के साथ साल 2012 में शादी रचाई थी। उनके जून 2023 में बेटी हुई। कपल फैंस के लिए अक्सर बेटी के साथ फोटो शेयर करता रहा है। RRR फेम राम चरण जल्द ही 'गेम चेंजर' फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते दिखेंगे।

upasana kamineni,ram charan,varalakshmi vratam,klin kaara konidela,kushi movie,samantha ruth prabhu,vijay devarakonda

सामंथा और विजय की फिल्म ‘कुशी’ शुक्रवार को हुई रिलीज

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और एक्टर विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड मूवी ‘कुशी’ शुक्रवार (1 सितंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फैंस में सामंथा-विजय की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का जबरदस्त क्रेज था और पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से यह बात साफ हो रही है।

विजय और सामांथा की केमिस्ट्री ने आग लगा डाली और फैंस इस नई जोड़ी पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘कुशी’ ने भारत में 16 करोड़ रुपए की ओपनिंग की है। ‘कुशी’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो कहा जा रहा है कि फिल्म ने दुनियाभर में 52.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। 'कुशी' का निर्देशन शिवा निरवाना ने किया है।

फिल्म ड्रामा और रोमांस पर बेस्ड है। फिल्म को क्रिटिक और दर्शक दोनों की ओर से सकारात्मक रिव्यू मिले हैं। इसे तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया गया है। खास बात ये है कि विजय और सामंथा दोनों की पिछली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। ऐसे में उन्हें 'कुशी' से काफी उम्मीदें हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका