न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : उर्फी ने कॉपी किया ‘छोटा पंडित’ का लुक, Video देखें, रोनाल्डो के साथ नजर आए सलमान

उर्फी जावेद साल 2021 में OTT पर बिग बॉस के पहले सीजन में हिस्सा लेने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। 26 वर्षीय उर्फी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Oct 2023 7:14:43

2 News : उर्फी ने कॉपी किया ‘छोटा पंडित’ का लुक, Video देखें, रोनाल्डो के साथ नजर आए सलमान

उर्फी जावेद साल 2021 में OTT पर बिग बॉस के पहले सीजन में हिस्सा लेने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। 26 वर्षीय उर्फी अक्सर अतरंगी अंदाज और सतरंगी कपड़ों से छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उर्फी के फैशन सेंस को लेकर ट्रोल भी करते हैं। हालांकि इससे उर्फी के कोई फर्क नहीं पड़ता और वह लगातार अलग-अलग चीजों से बनी ड्रेस ट्राई करती रहती हैं।

अब उर्फी का एक और लुक सामने आया है, जिसका वीडियो खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उर्फी ने बीते दिनों 15 अक्टूबर को अपने जन्मदिन पर ‘हेरा फेरी’ फिल्म के ‘बाबू भैया’ (परेश रावल) का लुक कॉपी किया था। वह अब अक्षय की ही एक और फिल्म ‘भूल भुलैया’ में कॉमेडियन राजपाल यादव के ‘छोटा पंडित’ किरदार में दिखीं।

वीडियो में देख सकते हैं उर्फी ने ऑरेंज और रेड कलर की धोती पहनी है। चेहरे पर लाल रंग लगाया हुआ है। बालों का जूड़ा बनाए हुए और गेंदे के फूलों की माला पहने कानों के पीछे अगरबत्ती लगा रखी है। उर्फी ने कैप्शन में लिखा, “छोटा पंडित + डोजा कैट = डोजा पंडित। बहुत मेहनत से हैलोवीन पार्टी के लिए तैयार हुई थी, लेकिन जा नहीं पाई, सोचा वीडियो ही डाल दूं।”

रियाद में बॉक्सिंग मैच का मजा लेने पहुंचे सलमान और रोनाल्डो

सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 17वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। सलमान हाल ही रियाद (सऊदी अरब) में टायसन फ्यूरी और फ्रांसिस नगनौ के बीच मुक्केबाजी का मैच देखने के लिए पहुंचे थे। इसी मैच में पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ मौजूद थे।

खास बात ये थी कि सलमान और रोनाल्डो दोनों एक साथ बैठकर मैच का मजा ले रहे थे। ये दोनों हस्तियां एक साथ कैमरे में कैद कर ली गई। ये फोटो सोशल मीडिया पर तैर रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि फ्यूरी और नगनौ के बीच MMA मैच के लिए कई मशहूर हस्तियां पहुंची थीं। इसी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां सलमान के बगल में रोनाल्डो और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज बैठे हुए हैं।

सलमान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही ‘टाइगर 3’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म दिवाली (12 नवंबर) पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में होंगी। इसके डायरेक्टर मनीष शर्मा हैं। इस फिल्म का निर्माण यश राज बैनर के स्पाई यूनिवर्स के तले किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका