उर्फी जावेद हमेशा ही अपने फैशन च्वॉइस के कारण सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उर्फी के फैशन सेंस की सराहना डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने की है। इसके अलावा रणवीर सिंह ने तो उर्फी जावेद को 'फैशन आयकन' कह डाला है। फैशन सेंस की तारीफ करते हुए रणवीर सिंह ने करण जौहर के शो में उर्फी जावेद को काफी ग्लैमरस बताया था। मसाबा गुप्ता का कहना था कि उर्फी जावेद सच में अपने आउटफिट्स पर बहुत काम करती हैं। उसके पीछे एक स्टोरी रहती है, जिसे उर्फी ही समझ सकती हैं। उर्फी जावेद तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने 'बिग बॉस ओटीटी' पर कूड़े की थैली से आउटफिट बनाया था।
















