जया बच्चन और पैपराजी का छत्तीस का आंकड़ा है। वह फोटोग्राफर्स देखते ही भड़क जाती हैं और अक्सर गुस्से में ऐसा कुछ कह देती हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल होना शुरू हो जाती है। हाल ही में जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जया बच्चन उनकी फोटो खींच रहे फोटोग्राफर को कहती दिख रही हैं, 'तुम लोग गिर जाओ'। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग जया बच्चन को कड़ी निंदा कर रहे हैं। इस लिस्ट में एक नाम उर्फी जावेद (Uorfi) का भी है।














