न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सामने आया आखिर क्यों शैलेश लोढ़ा ने छोड़ा 'Taarak Mehta' , भावुक होकर जाहिर की अपनी तकलीफ!

शैलेश को शो छोड़े हुए अब कुछ महीने हो गए हैं, ऐसा लगता है कि प्रशंसकों को उनका जवाब शैलेश लोढ़ा की सिद्धार्थ कानन के साथ बातचीत से मिल सकता है। शैलेश ने सैकड़ों भारतीयों के दिलों को छू लेने वाले शो को छोड़ने पर अपनी तकलीफ जाहिर की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Oct 2022 4:57:28

सामने आया आखिर क्यों  शैलेश लोढ़ा ने छोड़ा 'Taarak Mehta' , भावुक होकर जाहिर की अपनी तकलीफ!

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने इस साल शो को छोड़ दिया है। शैलेश लोढ़ा के शो छोड़ने के फैसले ने कई प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया। हालाकि, शैलेश लोढ़ा के जाने के बाद शो को नया तारक मली मिल गया है। निर्माताओं ने अब सचिन श्रॉफ को नए तारक मेहता के रूप में पेश किया है, लेकिन लोगों के दिमाग में अभी भी यह सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था जो शैलेश लोढ़ा को शो छोड़ना पड़ा। उन्हें अब तक इसका सीधा-सीधा जवाब नहीं मिला है। शैलेश के शो छोड़ने के बाद से ही मेकर्स और एक्टर इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।

शैलेश को शो छोड़े हुए अब कुछ महीने हो गए हैं, ऐसा लगता है कि प्रशंसकों को उनका जवाब शैलेश लोढ़ा की सिद्धार्थ कानन के साथ बातचीत से मिल सकता है। शैलेश ने सैकड़ों भारतीयों के दिलों को छू लेने वाले शो को छोड़ने पर अपनी तकलीफ जाहिर की है।

शैलेश ने अपनी निराशा जाहिर करने के लिए मशहूर कवि बशीर बद्र का हवाला देते हुए कहा कि कुछ तो मजबूरियां रही होंगी, यूं ही कोई बेवफा नहीं होता।

उन्होंने इस बारे में ज्यादा कुछ बताए बिना कहा कि भारतीय काफी इमोशनल होते हैं। मैं खुद को ‘सेंटिमेंटल फूल’ कहता हूं। जब आप 14 साल से कोई चीज कर रहे हैं तो जुड़ाव होना स्वाभाविक है। मैं अधीर आदमी हूं, लेकिन शो ने मुझे धैर्य करना सिखाया। ऐसा नहीं है कि मैं यह नहीं बताऊंगा कि मैंने शो क्यों छोड़ा। मैं कहूंगा, लेकिन सही समय पर।

इससे पहले, इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि शैलेश ने शो छोड़ा, क्योंकि उन्हें लगा कि उनका चरित्र बाकी कलाकारों के बीच खो गया है।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो की बात करें तो इसने हाल में अपने 15वें साल में प्रवेश किया है। इस बीच, शो छोड़ने के बाद, शैलेश को ‘वाह भाई वाह’ नाम का एक हिंदी कविता शो मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग

15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट

EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज

अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध

असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित

अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म

10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद

यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज

Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट

शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम

सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत