न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दाढ़ी-मूंछों पर जोक मारना सिख समुदाय को नहीं आया पसंद, माफी मांगने के बावजूद भारती सिंह के खिलाफ दर्ज कराई FIR

कॉमेडियन भारती सिंह का मूंछ और दाढ़ी पर जोक मारना सिख समुदाय को पसंद नहीं आया। भारती के खिलाफ एसजीपीसी ने आईपीसी के सेक्शन 295-A के तहत पुलिस में FIR दर्ज कराई है। भारती के दाढ़ी-मूंछों पर टिप्पणी करने पर सिख समुदाय उनसे काफी नाराज थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 May 2022 11:09:09

दाढ़ी-मूंछों पर जोक मारना सिख समुदाय को नहीं आया पसंद, माफी मांगने के बावजूद भारती सिंह के खिलाफ दर्ज कराई FIR

कॉमेडियन भारती सिंह का मूंछ और दाढ़ी पर जोक मारना सिख समुदाय को पसंद नहीं आया। भारती के खिलाफ एसजीपीसी ने आईपीसी के सेक्शन 295-A के तहत पुलिस में FIR दर्ज कराई है। भारती के दाढ़ी-मूंछों पर टिप्पणी करने पर सिख समुदाय उनसे काफी नाराज थे। मोहनी पार्क में भारती सिंह का पुराना घर है। वहीं एसजीपीसी द्वारा साफ कह दिया गया है कि वह भारती सिंह पर एफआईआर दर्ज करवाएगी। अब वैसा ही किया गया है। एसजीपीसी के प्रवक्ता का कहना था कि भारती सिंह की टिप्पणी पर सिख समुदाय के लोग काफी गुस्से में हैं। ऐसे में SGPC सिखों की धार्मिक भावनाओं को कॉमेडियन भारती सिंह ने ठेस पहुंचाई है।

भारती ने अपने एक शो में दाढ़ी-मूंछों पर एक मजाक किया था। इसपर सिख समुदाय के लोग आपत्ति जता रहे थे। उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा था। इस मामले को लेकर अमृतसर के सिख संघठनों ने भारती सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया था। मामला बढ़ने के बाद भारती ने हाथ जोड़कर सिख समुदाय से माफी भी मांगी थी।

कहां से शुरू हुआ मामला?

भारती के कॉमेडी शो में टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन गेस्ट के तौर पर नजर आई थीं। जैस्मिन से मस्ती करते हुए भारती कहती नजर आईं थी कि दाढ़ी-मूंछ क्यों नहीं चाहिए। दूध पीने के बाद दाढ़ी मुंह में डालों तो सेवइयों का टेस्ट आता है। मेरी काफी सारी फ्रेंड्स जिनकी अभी शादी हुई है वो सारा दिन दाढी-मूंछ से जुएं निकालने में बिजी रहती हैं। दाढ़ी-मूंछों पर भारती की इसी टिप्पणी पर पूरा विवाद हो रहा है।

भारती ने मांगी थी माफी

भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके लोगों से कहा है कि उन्होंने किसी धर्म के लोगों के बारे में ये कमेंट नहीं किया है। भारती ने कहा- 'मेरा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग मुझे भेजकर पूछ रहे हैं कि आपने दाढ़ी-मूंछ के बारे में मजाक उड़ाया है। मैं वो वीडियो दो दिन से बार-बार देख रही हूं और आपसे भी कहूंगी कि आप भी वो वीडियो देखो।'

भारती ने आगे कहा- 'मैंने कभी भी किसी धर्म या किसी जाति के बारे में नहीं बोली कि इस धर्म के लोग दाढ़ी रखते हैं और ये प्रॉब्लम होती है। मैंने किसी पंजाबी के लिए नहीं बोला है कि वो दाढ़ी रखते हैं और परेशानी होती है। मैं जनरल बोल रही थी। कॉमेडी कर रही थी अपनी दोस्त के साथ। दाढ़ी-मूंछे तो आज कल हर कोई रखता है। लेकिन अगर मेरी बात से किसी भी धर्म के लोगों को दुख पहुंचा है तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं। मैं खुद पंजाबी हूं। मैं अमृतसर में पैदा हुई हूं। मैं पंजाब का मान पूरा रखूंगी और मुझे गर्व है कि मैं पंजाबी हूं।'

अपने वीडियो के साथ भारती ने कैप्शन में लिखा है- 'मैं कॉमेडी करती हूं लोगों को खुश करने के लिए, ना कि किसी का दिल दुखाने के लिए। अगर मेरी किसी बात से कोई हर्ट हुआ हो तो माफ कर देना अपनी बहन समझकर।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज