न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को छोड़ने वाले हैं जेठालाल?

दिलीप जोशी (Dilip Joshi Quitting TMKOC) ने यह भी कहा कि इस शो के कारण उन्हें बहुत प्यार मिला है और इसे बर्बाद नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, लोग हमें इतना प्यार करते हैं और मैं इसे बिना किसी कारण के बर्बाद क्यों करना चाहूंगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Dec 2021 8:55:39

क्या 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को छोड़ने वाले हैं जेठालाल?

पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इन सालों में शो के सभी कलाकारों को दर्शकों से खूब प्यार मिला है। जेठालाल हो या दयाबेन, भिड़े या फिर बबीता जी सभी को पसंद किया जाता है। इस बीच जेठालाल (Jethalal) का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी (Dilip Joshi) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसे खबरें सामने आ रही है कि वे शो छोड़ना चाहते है। बता दें कि इससे पहले शो से सबसे पॉपुलर किरदार निभाने वाली दयाबेन यानी दिशा वकानी (Disha Vakani) पहले ही शो छोड़ चुकी हैं। हालांकि, शो छोड़ने वाली खबर पर जेठालाल ने खुद आगे आकर अपना रिएक्शन दिया है। दिलीप ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मुझे लगता है कि जब यह शो अच्छा चल रहा है, तो बेवजह इसे किसी और चीज के लिए क्यों छोड़ दिया जाए'।

दिलीप जोशी (Dilip Joshi Quitting TMKOC) ने यह भी कहा कि इस शो के कारण उन्हें बहुत प्यार मिला है और इसे बर्बाद नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, 'लोग हमें इतना प्यार करते हैं और मैं इसे बिना किसी कारण के बर्बाद क्यों करना चाहूंगा।'

आपको बता दे, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) दिलीप के लिए दूसरा जन्म था क्योंकि उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में सारी उम्मीद खो दी थी। दरअसल, दिलीप इस शो से पहले बेरोजगार थे, उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लिए साइन करने से पहले, एक साल से ज्यादा वक्त तक, मेरे पास कोई नौकरी नहीं थी, जिस सीरियल पर मैं काम कर रहा था वह ऑफ-एयर हो गया था।'

दिलीप ने आगे कहा, 'जिस नाटक का मैं हिस्सा था, इसका रनटाइम खत्म हो गया था। इसलिए, मेरे पास कोई काम नहीं था। यह एक कठिन समय था और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मुझे क्या करना चाहिए या क्या मुझे अपना फील्ड बदलना चाहिए। लेकिन भगवान की कृपा से तारक मेहता का उल्टा चश्मा का ऑफर मिल गया और यह इतना हिट हो गया कि पीछे मुड़कर नहीं देखा।'

दिलीप जोशी ने कहा कि उन्होंने बैकस्टेज कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने कहा कि मैंने व्यावसायिक मंच पर एक बैकस्टेज कलाकार के रूप में शुरुआत की थी। कोई भी मुझे रोल नहीं देता था। मुझे प्रति किरदार 50 रुपये मिलते थे। लेकिन थिएटर करने का जुनून था। कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह एक बैकस्टेज भूमिका थी। भविष्य में बड़ी भूमिका आएगी लेकिन मैं सिर्फ थिएटर से चिपके रहना चाहता था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर