न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टीवी एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा ने सेट पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, कटरीना की फिल्म फितूर में आई थी नजर

मुंबई में 20 साल की टीवी एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा ने शनिवार को शूटिंग के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तुनिशा 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में काम कर रही थीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Dec 2022 10:25:13

टीवी एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा ने सेट पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, कटरीना की फिल्म फितूर में आई थी नजर

मुंबई में 20 साल की टीवी एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा ने शनिवार को शूटिंग के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तुनिशा 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में काम कर रही थीं। वो मुंबई में अपने शो के सेट पर शूटिंग के सिलसिले में गईंथीं और कमरे के अंदर जाकर फांसी लगा ली, जिससे उनकी मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। तुनीषा आत्महत्या के पहले तक बिल्कुल नॉर्मल थीं और 5 घंटे पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो और कुछ नोट शेयर किए थे।

20 साल की तुनिशा ने 'फितूर', 'कहानी-2', 'दबंग-3' और 'बार बार देखो' जैसी फिल्मों में यंग कटरीना कैफ का किरदार निभाया था। वो टीवी शोज 'इंटरनेट वाला लव', 'इश्क सुभानल्लाह' और 'गायब' जैसे शोज में भी काम कर चुकी थीं।

tv actress tunisha sharma suicide,tunsha sharma dies,tunisha sharma news in hindi

तुनिशा ने शनिवार सुबह ही इंस्टाग्राम पर अपना एक फोटो शेयर किया था। वाइट और बेबी पिंक कलर में एक ड्रेस पहने हुए तुनिशा इस फोटो में अपने फोन में कुछ करती नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'जो अपने पैशन में आगे बढ़ रहे होते हैं, वो रुकते नहीं हैं।' तुनिशा की आखिरी पोस्ट पर उनके फैन्स के कमेंट्स बढ़ते जा रहे हैं और वो शॉक्ड हैं।

पुलिस ने कहा है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और इस मामले की आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच होगी। दरअसल, तुनिशा की मां ने को-स्टार शीजान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

20 साल की तुनीषा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से की थी। वे चक्रवर्तिन अशोका सम्राट, गब्बर पूंछवाला, शेर-ए-पंजाब: महाराणा रंजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव और इश्क शुभान अल्लाह जैसे सीरियल्स में भी नजर आई थीं।

तुनिशा शर्मा इस समय एक्टर शिविन नारंग के साथ म्यूजिक वीडियो शूट कर रही थीं। ये घटना अलीबाबा के सेट की है। शनिवार को तुनिशा अपने को-स्टार शीजान के मेकअप रूम पहुंचीं। जबकि शीजान शूटिंग को लेकर बिजी थे। शीजान का कहना है कि जब वे अपने शॉट के बाद मेकअप रूम में पहुंचे तो अंदर से गेट बंद मिला। उन्होंने कई बार आवाज दी, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने मेकअप रूम का दरवाजा तोड़ा तो अंदर तुनिशा को बेसुध हालत में पाया। बाद में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मुंबई की वालीव पुलिस पहुंची और जानकारी ली। पुलिस यहां यूनिट मेंबर्स से पूछताछ कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मोबाइल चैट ने खोली दो करोड़ के चढ़ावे की चोरी की परतें, राम मंदिर केस का मास्टरमाइंड निकला टिन्नू
मोबाइल चैट ने खोली दो करोड़ के चढ़ावे की चोरी की परतें, राम मंदिर केस का मास्टरमाइंड निकला टिन्नू
चंपत राय और अनिल मिश्रा के भविष्य पर आज होगा मंथन, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन पांच अहम मुद्दों पर रहेगी नजर
चंपत राय और अनिल मिश्रा के भविष्य पर आज होगा मंथन, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन पांच अहम मुद्दों पर रहेगी नजर
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश