न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तुषार ने कहा, मेरे पास भी कुछ फायदे थे लेकिन..., आदित्य से ब्रेकअप के बाद इन्हें डेट कर रही हैं अनन्या

अपने जमाने के सुपरस्टार जितेंद्र के बेटे और टीवी क्वीन एकता कपूर के भाई तुषार कपूर (47) पिता और बहन की जैसे तगड़ी सफलता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 Aug 2024 2:17:16

2 News : तुषार ने कहा, मेरे पास भी कुछ फायदे थे लेकिन..., आदित्य से ब्रेकअप के बाद इन्हें डेट कर रही हैं अनन्या

अपने जमाने के सुपरस्टार जितेंद्र के बेटे और टीवी क्वीन एकता कपूर के भाई तुषार कपूर (47) पिता और बहन की जैसे तगड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाए। तुषार कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। वे हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोसिनेमा पर रिलीज हुई कॉमेडी थ्रिलर वेब सीरीज ‘दस जून की रात में’ नजर आए थे। इसमें प्रियंका चौधरी लीड रोल में हैं। इस बीच तुषार ने इंडस्ट्री को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

तुषार ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा कि कभी-कभी मुझे लगता है कि ये सब मुझे हमेशा के लिए एक्सेप्ट क्यों नहीं कर पा रहे हैं। मुझे लगता है कि ये सेक्शन उस बिरादरी का हिस्सा है, जो आपको नीचे खींचता है या कहें पीछे धकेलता है। ये दुखद है, पर सच है, लेकिन मैं अब इन सबसे बाहर आ चुका हूं। थैंकफुली मेरे पास एक ऐसी ऑडियंस है, जो मुझे कभी जज नहीं करती है। लोग हमेशा फिल्मी फैमिली से आने वाले फायदे के बारे में बात करते हैं, बहस करते हैं। मेरे पास भी कुछ ऐसे फायदे थे, पर मुझे कई नुकसान झेलने पड़ गए।

एक नए स्टूडेंट की तरह मुझे बार-बार टेस्ट देना पड़ा है। मैं इससे लड़ने के लिए भी तैयार हूं, क्योंकि ये चौकन्ना रखता है। थैंकफुली मेरा एक बेटा है, जो मेरे लिए स्ट्रेस बस्टर है। जहां मैं पॉजिटिव और फोक्सड हूं, उसी दिशा में अपनी जिंदगी को जीता हूं। मैं फिटनेस को लेकर बेहद सजग हूं। मैं बौद्ध धर्म फॉलो करता हूं। ये सब चीजें मुझे मोटिवेट रखने में मदद करती हैं। मैं मानता हूं कि आखिरी में एक रोशनी जरूर होती है।

लाइफ में उतार-चढ़ाव जरूरी हैं, वरना जिंदगी बोरिंग हो जाएगी। मैं आभारी हूं कि मैं अभी हूं और अपने प्रोजेक्ट्स के बारे में बात कर रहा हूं। बता दें कि तुषार ने साल 2001 में फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसमें करीना कपूर लीड एक्ट्रेस थीं। तुषार को ‘गोलमाल’ सीरीज की कॉमेडी फिल्मों में खूब पसंद किया गया।

tusshar kapoor,actor tusshar kapoor,jeetendra,ekta kapoor,tusshar films,tusshar bollywood,dus june ki raat,ananya panday,actress ananya panday,walker blanco,aditya roy kapoor

अनन्या पांडे को पूर्व मॉडल वॉकर ब्लैंको के रूप में मिला नया दोस्त

एक्ट्रेस अनन्या पांडे (25) अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। खास तौर से उनकी लव लाइफ उन्हें लाइमलाइट में रखती है। अनन्या लंबे समय तक एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों को कई दफा साथ स्पॉट किया गया। हालांकि पिछले दिनों खबर आई कि उनका ब्रेकअप हो गया है। अब ताजा मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अनन्या फिर किसी और के प्यार में पड़ गई हैं। वह इन दिनों पूर्व मॉडल वॉकर ब्लैंको को डेट कर रही हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार दोनों की मुलाकात अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की यूरोप में दूसरी प्री वेडिंग के समय एक क्रूज पार्टी के दौरान हुई थी। जल्द ही दोनों दोस्त बन गए और फिर डेट करने लगे। वॉकर पिछले कुछ समय से गुजरात के जामनगर में हैं और वहां अंबानी परिवार के वंतारा एनिमल पार्क में काम करते हैं।

बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक अनंत की शादी में अनन्या ने वॉकर को अपने पार्टनर के तौर पर इंट्रोड्यूस करवाया था। वह उनके साथ नजदीकियां छुपा भी नहीं रही हैं। दोनों ने शादी में कई रोमांटिक गानों पर डांस किया था। अनन्या का आदित्य से पहले एक्टर ईशान खट्टर के साथ अफेयर था। डेढ़ साल की डेटिंग के बाद उनका ब्रेकअप हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क