न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'तुझसे नाराज नहीं जिंदगी' के सिंगर अनूप घोषाल का निधन, बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से मिली खूब शौहरत, CM ने दी श्रद्धांजलि

साल 1983 में आई फिल्म ‘मासूम’ का मशहूर गाना 'तुझसे नाराज नहीं जिंदगी' गाने वाले फेमस बंगाली सिंगर अनूप घोषाल इस दुनिया में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Dec 2023 10:46:29

'तुझसे नाराज नहीं जिंदगी' के सिंगर अनूप घोषाल का निधन, बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से मिली खूब शौहरत, CM ने दी श्रद्धांजलि

साल 1983 में आई फिल्म ‘मासूम’ का मशहूर गाना 'तुझसे नाराज नहीं जिंदगी' गाने वाले फेमस बंगाली सिंगर अनूप घोषाल इस दुनिया में नहीं रहे। वे 77 साल के थे। शुक्रवार (15 दिसंबर) को दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। अनूप बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों के चलते पिछले कई दिनों से कोलकाता के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती थे। मल्टी ऑर्गन फेल होने के कारण उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनका निधन हो गया। अनूप के दो बेटियां हैं।

अनूप के निधन से मनोरंजन जगत से जुड़े लोग और उनके फैंस दुखी हैं और वे सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अनूप का जन्म साल 1945 में अमूल्य चंद्र घोषाल और लाबन्या घोषाल के घर हुआ था। अनूप ने 4 साल की उम्र से ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपनी मां से ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने ठुमरी, ख्याल, भजन, राग प्रधान और रवींद्र संगीत सहित कई शास्त्रीय संगीत की शैलियों को सीखा।

जब वे 19 साल के थे तब वे प्रख्यात फिल्ममेकर सत्यजीत रे की नजर में आए। उन्हें साल 1967 में रे की फिल्म 'गूपी गेन बाघा बेन' में गाने का मौका मिला। उनके खाते में ‘सगीना महतो’, ‘फुलेश्वरी’, ‘मरजीना अब्दुल्ला’ और ‘छदमबेशी’ जैसी फिल्मों के गाने भी हैं। अनूप नेशनल फिल्म अवार्ड भी जीत चुके हैं। उन्होंने बंगाली, हिंदी, भोजपुरी और असमिया भाषाओं में कई गानों को अपने सुरों से सजाया।

tujhse naraz nahi zindagi,singer anup ghoshal,anup ghosal passes away,anup ghosal death,anup ghosal 77 years,masoom movie

दिग्गज गायक अनूप घोषाल ने राजनीति में भी आजमाया था भाग्य

अनूप ने देवब्रत बिस्वास से रवींद्र संगीत सीखा। अनूप की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने आशुतोष कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद रवींद्र भारती विश्वविद्यालय से एमए और पीएचडी की डिग्री ली। उनकी बहुमुखी प्रतिभा काजी नजरूल इस्लाम, रवींद्रनाथ टैगोर और आधुनिक बंगाली गीतों में प्रदर्शित हुई। अनूप ने ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ के साथ ‘वो तुम साथ हो’, ‘हुस्न भी आप हैं’, ‘मन के मंदिर में’ जैसे और कई हिंदी फिल्मों के गानों को आवाज दी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अनूप के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ममता ने लिखा, “अनूप घोषाल के निधन से संगीत उद्योग को अपूरणीय क्षति हुई है। अनूप घोषाल के परिवार, रिश्तेदारों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।” गौरतलब है कि अनूप ने साल 2011 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के टिकट पर उत्तरपाड़ा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम