न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘तेरे इश्क में’ मूवी में इस एक्टर के साथ नजर आएंगी तृप्ति, इस मशहूर एक्ट्रेस का कैंसर से हुआ निधन

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हॉट प्रॉपर्टी बनी हुई हैं। पिछले साल रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ फिल्म में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Jul 2024 2:18:38

2 News : ‘तेरे इश्क में’ मूवी में इस एक्टर के साथ नजर आएंगी तृप्ति, इस मशहूर एक्ट्रेस का कैंसर से हुआ निधन

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हॉट प्रॉपर्टी बनी हुई हैं। पिछले साल रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ फिल्म में धूम मचाने के बाद तृप्ति के पास एक से बढ़कर एक फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं। तृप्ति के लिए फैंस के बेशुमार प्यार को देखते हुए हर फिल्ममेकर उन्हें साइन करना चाह रहा है। तृप्ति जल्द ही ‘बैड न्यूज’ फिल्म में धमाल मचाने वाली हैं। हाल ही फिल्म का दूसरा गाना रिलीज हुआ था, जिसमें तृप्ति ने विक्की कौशल के साथ जबरदस्त बोल्ड सीन दिए हैं।

फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। बहरहाल तृप्ति को एक और हाई प्रोफाइल प्रोजेक्ट मिल गया है। पीपिंगमून की एक रिपोर्ट के अनुसार तृप्ति डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ तमिल सुपरस्टार धनुष के अपोजिट लीड एक्ट्रेस का रोल निभाएंगी। आनंद ने तृप्ति का काम देखा है और उन्हें अपनी फिल्म के लिए वह बिल्कुल सही लग रही हैं। इसमें दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान का म्यूजिक रहेगा।

फिल्म धनुष की ही ‘रांझणा’ जैसी दुनिया में सेट की गई एक दुखद प्रेम कहानी होगी। इसमें रोमांस और विभिन्न भावनाओं से भरी कहानी होगी। फिल्म की घोषणा जून 2023 में ‘रांझणा’ की दसवीं सालगिरह पर की गई थी। धनुष के बिजी होने से इसमें देर हुई है। फिल्म अब अक्टूबर में शुरू होने वाली है। इसे मुख्य रूप से वाराणसी और उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में दो महीनों में फिल्माया जाएगा। तृप्ति के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह राजकुमार राव के साथ राज शांडिल्य की ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’, कार्तिक आर्यन के साथ अनीस बज्मी की ‘भूल भुलैया 3’ और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ ‘धड़क 2’ भी हैं।

tripti dimri,actress tripti dimri,dhanush,tripti dhanush,tere ishq mein,south indian actor dhanush,aparna vastarey,aparna death,kannad actress aparna

कन्नड़ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस और एंकर अपर्णा वस्तारे ने दुनिया को कहा अलविदा

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और एंकर अपर्णा वस्तारे का निधन हो गया है। अपर्णा ने बेंगलुरु में अपने बनशंकरी निवास पर आखिरी सांस ली। अपर्णा के पति नागराज वस्थारे ने सोशल मीडिया अकाउंट से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपर्णा लंग (फेफड़े) कैंसर से जंग लड़ रही थीं। उनके कैंसर की चौथी स्टेज थी। यह खबर मिलने के बाद फैंस और अपर्णा के साथी कलाकार सदमे में हैं। वे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि अर्पणा कन्नड़ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस होने के साथ-साथ टीवी प्रजेंटर और रेडियो जॉकी भी रह चुकी थीं। उन्होंने करिअर की शुरुआत साल 1984 में फिल्म ‘मसनदा हूवु’ से की थी। 90 के दशक में अपर्णा ने डीडी चंदना पर कई शो को होस्ट किया था, जिसमें उन्हें बड़ी उपलब्धि मिली थी। लोग अपर्णा को घर-घर में पहचानने लगे थे। अपर्णा ने साल 2015 से 2021 तक स्केच कॉमेडी शो ‘माजा टॉकीज’ में काम किया।

इसमें उन्होंने ’वरलक्ष्मी की भूमिका से सबका दिल जीता। इसके अलावा अपर्णा ने ‘मुक्ता’ और ‘मुडाला माने’ जैसे कई टीवी शो में काम किया था। अपर्णा रियलिटी शो का हिस्सा भी रह चुकी हैं। उन्होंने ‘बिग बॉस कन्नड़’ के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया समेत कई फिल्म, टेलीविजन, साहित्यिक और राजनीतिक हस्तियों ने अपर्णा के निधन पर शोक जताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क