न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तृप्ति UK में इनके साथ ले रहीं वेकेशन का मजा, ‘पुष्पा 2’ में ‘पीलिंग्स’ गाने के स्टेप्स से असहज थीं रश्मिका

यूं तो एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी काफी समय से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं, लेकिन उन्हें सर्वाधिक शौहरत पिछले साल 1 दिसंबर को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Dec 2024 7:18:45

2 News : तृप्ति UK में इनके साथ ले रहीं वेकेशन का मजा, ‘पुष्पा 2’ में ‘पीलिंग्स’ गाने के स्टेप्स से असहज थीं रश्मिका

यूं तो एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी काफी समय से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं, लेकिन उन्हें सर्वाधिक शौहरत पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ से मिली। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें नेशनल क्रश की उपाधि दे डाली। इसके बाद से तृप्ति की लोकप्रियता में जबरदस्त तरीके वृद्धि हुई है। तृप्ति इस साल 3 फिल्मों में अलग-अलग हीरो के साथ नजर आई। ‘बैड न्यूज’ में विक्की कौशल, ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में राजकुमार राव और ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक आर्यन उनके हीरो थे।

तीनों फिल्मों ने सुर्खियां बटोरीं और तृप्ति को नोटिस किया गया। तृप्ति की पर्सनल लाइफ भी लगातार चर्चाओं में है। तृप्ति को अक्सर अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ स्पॉट किया जाता है। दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए। हाल ही में दोनों ने यूके कॉट्सवोल्ड्स से वेकेशन की कुछ तस्वीरें अपने-अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। हालांकि दोनों ने साथ में तस्वीरें पोस्ट नहीं कीं, लेकिन इनमें एक जैसी लोकेशन होने पर फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि वे साथ हैं।

तृप्ति ने इंस्टा स्टोरी पर कई तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए हैं। तृप्ति एक फोटो में बकरियों को खिला रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह हॉट चॉकलेट का लुत्फ उठा रही हैं। एक अन्य तस्वीर में तृप्ति रेस्टोरेंट में पोज देती दिखीं। सैम भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उसी तरह की बकरी को खिलाते नजर आ रहे हैं। सैम ने भी उसी टेबल की तस्वीर पोस्ट की, जिस पर तृप्ति ने बैठकर क्लिक करवाया था। सैम को सर्दियों के कपड़े पहने और हाथ में ड्रिंक लिए हुए सेल्फी लेते देखा जा सकता है। दोनों ने अभी तक डेटिंग की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दी है।

रश्मिका मंदाना ने कहा, मुझे गोद में उठाए जाने से काफी डर लगता है और...

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। ‘पुष्पा 2’ रिकॉर्डतोड़ कमाई कर चुकी है और इस साल की सफलतम फिल्म बन गई है। फिल्म का गाना ‘पीलिंग्स’ सुर्खियों में है। अब रश्मिका ने इस पर रिएक्शन दी है। रश्मिका ने गलाटा प्लस के साथ बात करते हुए कहा कि मैं ‘पीलिंग्स’ को शूट करने से हिचकिचा रही थीं क्योंकि मैं स्टेप्स से काफी असहज थीं।

गाना फिल्म की रिलीज के चंद दिन पहले ही शूट हुआ था और हमनें सिर्फ 5 दिन में इसकी शूटिंग पूरी की थी। मेरे लिए ये गाना सरप्राइज था क्योंकि जैसे ही मैंने रिहर्सल वीडियो देखा था मैं सोचा रही थी कि ये क्या है? मुझे ऐसा लगा कि ज्यादातर समय मैं अल्लू सर की गोद में डांस कर रही थी। इसे शूट करने के लिए खुद को तैयार करना आसान नहीं था। मैं सोच में पड़ गई कि मैं कैसे करूंगी?

मुझे गोद में उठाए जाने से काफी डर लगता है और ये एक ऐसा गाना था जहां मुझे सिर्फ उठाया ही जा रहा था। लेकिन मुझे हाल ही में इस बात का एहसास हुआ कि एक बार मन बनाने के बाद मैं पूरी तरह जाकर अपने डायरेक्टर और को-एक्टर को समर्पित हो जाती हूं। फिर मैंने सोचा चलो करते हैं, अगर फिल्म को इसकी जरूरत है तो करते हैं। एक एक्टर के तौर पर मैंने खुद को एक बार भी अपने ऊपर डाउट नहीं करने दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री