न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : धर्मेंद्र ने सनी-बॉबी के चक्कर नहीं चलने पर ली चुटकी, बॉक्स ऑफिस पर ‘वनवास’ की हालत खस्ता

‘गदर’ और ‘गदर 2’ जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर अनिल शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में देओल परिवार को लेकर कुछ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Dec 2024 12:50:54

2 News : धर्मेंद्र ने सनी-बॉबी के चक्कर नहीं चलने पर ली चुटकी, बॉक्स ऑफिस पर ‘वनवास’ की हालत खस्ता

‘गदर’ और ‘गदर 2’ जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर अनिल शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में देओल परिवार को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। अनिल ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में वैनिटी वैन से एक पल को याद किया जब देओल परिवार के तीनों स्टार्स धर्मेंद्र, सनी व बॉबी एक साथ बैठे थे। बता दें धर्मेंद्र ने अपने दोनों बेटों सनी और बॉबी के साथ 'अपने' और 'यमला पगला दीवाना' जैसी फिल्मों में काम किया है। अनिल ने कहा कि धरम जी, सनी, बॉबी और मैं सभी वैनिटी वैन में एक साथ बैठे थे।

धरम जी बोले कि ‘मेरे लड़के बड़े सीधे हैं’। उन्हें पता ही नहीं चला कि उनके दोनों बेटे वहां बैठे हैं। वे कहते कि “इनका यार, कुछ हीरोइनों के साथ चक्कर ही नहीं चलता कभी। इनको कोई बड़ी हीरोइन मिलती ही नहीं है कभी दोनों को। और मेरे टाइम को देखो, सब हीरोइन पीछे आती रहती थीं। सब पड़ी रहती थी पीछे”। यह सुनते ही सनी और बॉबी हैरान रह गए और तुरंत कमरे से चले गए जिससे हम दोनों हंस पड़े। फिर धर्मेंद्र ने कहा, “इनको समझ नहीं आता। बड़े सीधे हैं लड़के। मैं भी बड़ा सीधा हूं।”

अनिल ने कहा कि धर्मेंद्र का चार्म मैग्नेटिक था। हर फीमेल एक्टर उनके साथ काम करना चाहती थी। सनी बहुत शर्मीले और सिंपल हैं, वहीं बॉबी का थोड़ा स्टार वाला एटीट्यूड है, वो फैमिली मैन हैं। उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र की अपने दोनों बेटों के साथ काफी मजबूत बॉन्डिंग है। धर्मेंद्र कई दफा उनके साथ वेकेशन का मजा लेते दिखते हैं। पिछले साल तीनों की काफी सुर्खियों में रहे। साल 2023 में सनी की ‘गदर 2’ और बॉबी की ‘एनिमल’ ने धूम मचाई थी, जबकि धर्मेंद्र ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के चलते सुर्खियां बटोरीं।

anil sharma,dharmendra,sunny deol,bobby deol,director anil sharma,gadar,gadar 2,apne,vanvaas movie,nana patekar

उत्कर्ष, सिमरत और नाना पाटेकर की मूवी ‘वनवास’ 20 दिसंबर को हुई थी रिलीज

अनिल शर्मा की फिल्म ‘वनवास’ थिएटर में लगी हुई है। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और नाना पाटेकर की अहम भूमिकाएं हैं। फिल्म की हालत पतली है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक फिल्म की कमाई में थोड़ा सा इजाफा तो दिखा है मगर कमाई कुछ खास नहीं हुई है। फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार (21 दिसंबर) को 95 लाख रुपए कमाए।

इसकी पहले दिन की कमाई 60 लाख रुपए थी। दो दिन में फिल्म ने मात्र 1 करोड़ 55 लाख रुपए बटोरे हैं। माना जा रहा है कि रविवार को कमाई में सुधार होगा। हालांकि इसके बावजूद आंकड़ा कोई खास नहीं दिखेगा। ऐसे में पहले वीकेंड के बाद फिल्म का आगे सिनेमाघरों में टिके रहना मुश्किल है। इसकी कमाई की रफ्तार काफी धीमी है।

इसके कलेक्शन को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म बजट का पैसा भी निकाल ले तो बहुत बड़ी बात होगी। पॉजिटिव रिव्यू के बाद भी मूवी खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। ‘वनवास’ एक फैमिली ड्रामा है। ‘वनवास’ के साथ में ‘मुफासा : द लायन किंग’ भी रिलीज हुई है। इससे ‘वनवास’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री