न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तृप्ति ने मुंबई में खरीदा इतने करोड़ का आलीशान बंगला, रणबीर के वीडियो पर आलिया ने लिखा...

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (30) पिछले कुछ समय से काफी चर्चाओं में हैं। फिल्म 'एनिमल' की रिलीज के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 08 Jun 2024 1:30:35

2 News : तृप्ति ने मुंबई में खरीदा इतने करोड़ का आलीशान बंगला, रणबीर के वीडियो पर आलिया ने लिखा...

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (30) पिछले कुछ समय से काफी चर्चाओं में हैं। फिल्म 'एनिमल' की रिलीज के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। तृप्ति को बॉलीवुड में दिग्गज फिल्ममेकर्स की ओर से एक से बढ़कर एक शानदार ऑफर मिल रहे हैं। तृप्ति के फैंस के लिए खुशखबरी है। तृप्ति ने मुंबई में अपने लिए एक आलीशान बंगला खरीदा है। बताया जा रहा है कि इस घर की कीमत 14 करोड़ रुपए है।

इसके लिए तृप्ति ने 70 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है। यह बंगला 2226 स्क्वायर फीट में फैला है। इसका रजिस्ट्रेशन 3 जून को कराया गया था। यह कार्टर रोड पर स्थित है, जो एक रिहायशी इलाका है। रणबीर कपूर, शाहरुख खान, सलमान खान, रेखा जैसे सितारे इसी इलाके में रहते हैं। बता दें कि उत्तराखंड निवासी तृप्ति ने साल 2017 में फिल्म 'पोस्टर बॉयज' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह 'लैला मजनूं', 'बुलबुल' और 'कला' जैसी फिल्मों में नजर आईं।

पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई 'एनिमल' से उनकी किस्मत का तारा चमक गया। तृप्ति को अब कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'भूल भुलैया 3' और विक्की कौशल के साथ फिल्म 'बैड न्यूज' मंर देखा जाएगा। साथ ही उनके पास 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', 'एनिमल पार्क' और 'धड़क 2' जैसी मूवी भी हैं। तृप्ति की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो बिजनेसमैन सैम मर्चेंट के साथ उनका अफेयर चल रहा है। फिलहाल वह सैम के साथ छुट्टी मना रही हैं। इससे पहले एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश के साथ तृप्ति का नाम जुड़ा था।

इंटेंस वर्कआउट करते दिखे रणबीर कपूर, जिम ट्रेनर ने शेयर किया वीडियो

एक्टर रणबीर कपूर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें जिम में पसीना बहाते हुए देखा जा सकता है। रणबीर ने पिछले कुछ सालों में फिटनेस पर भी काफी काम किया है। ‘एनिमल’ के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी, जो उनके करिअर की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही। अब नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में राम बनने के लिए वे जबरदस्त वर्कआउट कर रहे हैं। रणबीर के इंटेंस वर्कआउट का वीडियो उनके जिम ट्रेनर ने शेयर किया है।

रणबीर ने पहली बार इस तरह का कोई वर्कआउट अटेम्प्ट किया है। ट्रेनिंग विद नाम की पोस्ट की गई क्लिप में रणबीर ग्रे स्लीवलेस टी-शर्ट, ब्लैक शॉर्ट्स और स्नीकर्स में नजर आए। रणबीर मुस्कुराते दिखे। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “नया दिन, नया हुनर। मसल अप की पहली कोशिश।” रणबीर की पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी इस वीडियो पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाई। आलिया ने फायर इमोजी के साथ लिखा, “बहुत बढ़िया।"

उल्लेखनीय है कि रणबीर इन दिनों ‘रामायण’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में रणबीर को भगवान राम के किरदार में देखा जाएगा। ‘रामायण’ का बजट 500 करोड़ रुपए के आस-पास का बताया गया था। फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। रणबीर इसके बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के लिए अपने हिस्से की शूटिंग शुरू करेंगे। इसमें आलिया और विक्की कौशल भी हैं। फिल्म अगले साल थिएटर में दस्तक देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क